बिहार में बनेगा 400मी. रेस के लिए मॉडर्न एथलेटिक्स एकेडमी:एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया करेंगी प्रतिभाओं की पहचान, अंजू बॉबी जॉर्ज होंगी समिति अध्यक्ष

बिहार में बनेगा 400मी. रेस के लिए मॉडर्न एथलेटिक्स एकेडमी:एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया करेंगी प्रतिभाओं की पहचान, अंजू बॉबी जॉर्ज होंगी समिति अध्यक्ष

बिहार में जल्द ही 400 मीटर रेस के लिए अत्याधुनिक एथलेटिक्स एकेडमी बनेगी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसपर सहमती जताई है। फेडरेशन की ओर से जल्द ही डिटेल प्रस्ताव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को भेजा जाएगा। पोर्टब्लेयर में आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में बिहार में खेल के विकास के लिए महत्त्वपूर्ण फैसले लिए गए। एथलेटिक्स प्रतिभाओं की होगी पहचान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बैठक में बिहार में एथलेटिक्स के विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। राज्य में एथलेटिक्स प्रतिभाओं की पहचान को व्यवस्थित और वैज्ञानिक आधार देने के उद्देश्य से फेडरेशन ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है, जिसकी अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज करेंगी। यह समिति बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पास उपलब्ध खिलाड़ियों के डेटा का विश्लेषण कर संभावनाशील प्रतिभाओं का चयन करेगी।
बिहार आएगी विशेषज्ञों की टीम बिहार की आवश्यकताओं के अनुरूप ‘स्टेट स्पेसिफिक कोच डेवलपमेंट प्रोग्राम’ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इससे स्थानीय प्रशिक्षकों की क्षमता में वृद्धि होगी और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से चिह्नित और चयनित क्षेत्रों में अपने विशेषज्ञों की टीम भेजकर जमीनी स्तर पर प्रतिभा पहचान अभियान चलाने पर सहमति जताई है। यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बिहार में जल्द ही 400 मीटर रेस के लिए अत्याधुनिक एथलेटिक्स एकेडमी बनेगी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसपर सहमती जताई है। फेडरेशन की ओर से जल्द ही डिटेल प्रस्ताव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को भेजा जाएगा। पोर्टब्लेयर में आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में बिहार में खेल के विकास के लिए महत्त्वपूर्ण फैसले लिए गए। एथलेटिक्स प्रतिभाओं की होगी पहचान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बैठक में बिहार में एथलेटिक्स के विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। राज्य में एथलेटिक्स प्रतिभाओं की पहचान को व्यवस्थित और वैज्ञानिक आधार देने के उद्देश्य से फेडरेशन ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है, जिसकी अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज करेंगी। यह समिति बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पास उपलब्ध खिलाड़ियों के डेटा का विश्लेषण कर संभावनाशील प्रतिभाओं का चयन करेगी।
बिहार आएगी विशेषज्ञों की टीम बिहार की आवश्यकताओं के अनुरूप ‘स्टेट स्पेसिफिक कोच डेवलपमेंट प्रोग्राम’ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इससे स्थानीय प्रशिक्षकों की क्षमता में वृद्धि होगी और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से चिह्नित और चयनित क्षेत्रों में अपने विशेषज्ञों की टीम भेजकर जमीनी स्तर पर प्रतिभा पहचान अभियान चलाने पर सहमति जताई है। यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *