किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15,000 रुपये मूल्य का एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दरअसल, आरपीएफ पोस्ट किशनगंज की एलएसआई प्रीति कुमारी अपनी ड्यूटी पर थीं। इस दौरान उन्होंने हेड कांस्टेबल बी. सरकार और लेडी कांस्टेबल पूजा कुमारी झा के साथ मिलकर स्टेशन पर अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के लिफ्ट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा। संदिग्ध बैठे व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ संदेह होने पर, उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जुल्फिकार (लगभग 31 वर्ष), पिता स्वर्गीय अब्दुल रशीद, ग्राम रतुआ, थाना पहारकट्टा, जिला किशनगंज (बिहार) के रूप में बताई। ट्रेन के यात्री से चुराया था फोन आगे की तलाशी में उसके पास से 15,000 रुपये का एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी जुल्फिकार ने स्वीकार किया कि उसने यह फोन ट्रेन के एक यात्री से चुराया था। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद, गिरफ्तार आरोपी और जब्त किए गए मोबाइल फोन को एलएसआई प्रीति कुमारी की शिकायत के आधार पर जीआरपी किशनगंज को सौंप दिया गया। जहां इस संबंध में मामला संख्या 15/2026, धारा 303(2)/317(5) बीएनएस-2023 के तहत दर्ज किया गया है, फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15,000 रुपये मूल्य का एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दरअसल, आरपीएफ पोस्ट किशनगंज की एलएसआई प्रीति कुमारी अपनी ड्यूटी पर थीं। इस दौरान उन्होंने हेड कांस्टेबल बी. सरकार और लेडी कांस्टेबल पूजा कुमारी झा के साथ मिलकर स्टेशन पर अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के लिफ्ट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा। संदिग्ध बैठे व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ संदेह होने पर, उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जुल्फिकार (लगभग 31 वर्ष), पिता स्वर्गीय अब्दुल रशीद, ग्राम रतुआ, थाना पहारकट्टा, जिला किशनगंज (बिहार) के रूप में बताई। ट्रेन के यात्री से चुराया था फोन आगे की तलाशी में उसके पास से 15,000 रुपये का एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी जुल्फिकार ने स्वीकार किया कि उसने यह फोन ट्रेन के एक यात्री से चुराया था। सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद, गिरफ्तार आरोपी और जब्त किए गए मोबाइल फोन को एलएसआई प्रीति कुमारी की शिकायत के आधार पर जीआरपी किशनगंज को सौंप दिया गया। जहां इस संबंध में मामला संख्या 15/2026, धारा 303(2)/317(5) बीएनएस-2023 के तहत दर्ज किया गया है, फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।


