अजमेर दरगाह में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह पकड़ा:पुलिस ने 25 चोरी के मोबाइल बरामद किए, खरीदारों की तलाश जारी

अजमेर दरगाह में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह पकड़ा:पुलिस ने 25 चोरी के मोबाइल बरामद किए, खरीदारों की तलाश जारी

अजमेर दरगाह में जायरीन की जेबतराशी करने वाले एक गिरोह का दरगाह थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख रुपए कीमत के करीब 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला ने बताया कि दरगाह में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात होने के कई मामले आ रहे हैं। जिन पर अंकुश लगाने के लिए सीओ दरगाह लक्ष्मणराम के निर्देशन व थानाप्रभारी दिनेश जीवनानी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने संदिग्धों पर निगरानी रखी व मुखबिरतंत्र को सक्रिय किया। इस दौरान सूचना मिली कि नई सड़क स्थित एक स्थान पर 4-5 लड़के बैठकर मोबाइलों का बंटवारा कर रहे हैं। इस पर सीआई जीवनानी मय दल पहुंचे और युवकों को दबोच लिया। उनके कब्जे से करीब 25 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने मोबाइल चोरी करना स्वीकार कर लिया है। इनको किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपितों में केला बावड़ी अन्दरकोट निवासी शेख अजुबा (22) पुत्र शेख आजाद, मीठा नीम के पास अन्दरकोट निवासी सुल्तान (25) पुत्र कमरूल व जावेद (25) पुत्र कमरूल, भाटाभाव, अन्दरकोट निवासी अली (26) पुत्र अयूब अंसारी और सिलावट मोहल्ला हाल गली-1 ईदगाह कॉलोनी वैशाली नगर निवासी मोहम्मद शाहीद (20) पुत्र मोहम्मद शरीफ है। आरोपित बड़े ही शातिर अपराधी हैं, जो भीड़ में जायरीन की जेब से मोबाइल, पर्स व अन्य कीमती सामान चुराने में माहिर हैं। पांचों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश एसपी हर्ष वर्धन ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पकड़े गए बदमाश चोरी के मोबाइल कहां और किसे बेचते हैं। पुलिस अब चोरी का माल खरीदने वालों को भी गिरफ्तार करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *