भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित कमलनगर में दिनदहाड़े एक छात्रा से मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। साइकिल सवार दो बदमाशों ने छात्रा को निशाना बनाया और उसका मोबाइल छीन लिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि छात्रा सड़क किनारे चल रही थी। इसी दौरान एक साइकिल पर सवार दो युवक उसका रास्ता रोकते हैं और उसके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास करते हैं। छात्रा ने विरोध किया, जिससे उनकी साइकिल गिर गई। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बदमाशों ने छात्रा को पकड़कर पास के नाले की ओर धकेला और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद वे उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। घटना के बाद पीड़िता के पिता बबरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे आरोपित युवकों को पहचानते हैं और उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। उन्होंने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बबरगंज थाना की थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिव्या ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। मामले की जांच जारी है। भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित कमलनगर में दिनदहाड़े एक छात्रा से मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। साइकिल सवार दो बदमाशों ने छात्रा को निशाना बनाया और उसका मोबाइल छीन लिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि छात्रा सड़क किनारे चल रही थी। इसी दौरान एक साइकिल पर सवार दो युवक उसका रास्ता रोकते हैं और उसके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास करते हैं। छात्रा ने विरोध किया, जिससे उनकी साइकिल गिर गई। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बदमाशों ने छात्रा को पकड़कर पास के नाले की ओर धकेला और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद वे उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। घटना के बाद पीड़िता के पिता बबरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे आरोपित युवकों को पहचानते हैं और उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। उन्होंने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बबरगंज थाना की थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिव्या ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। मामले की जांच जारी है।


