विधायक कालू सिंह ठाकुर पर महिला से मारपीट-गाली-गलौज का आरोप:बेटी बोली- जबरदस्ती करने की कोशिश की; बकरियां चराने के दौरान हुआ विवाद

विधायक कालू सिंह ठाकुर पर महिला से मारपीट-गाली-गलौज का आरोप:बेटी बोली- जबरदस्ती करने की कोशिश की; बकरियां चराने के दौरान हुआ विवाद

धार के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोदिया निवासी गेंदाबाई पति संतोष गिरवाल ने धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार शाम को महिला ने मारपीट, गाली-गलौज, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बकरियां चराने के दौरान विवाद गेंदाबाई के अनुसार, 22 फरवरी की सुबह वह अपने पोते के साथ कारम नदी किनारे फोरलेन मुख्य मार्ग के पास बकरियां चरा रही थीं। तभी विधायक कालू सिंह ठाकुर अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और रास्ता रोककर विवाद करने लगे। महिला का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी गई और पत्थर फेंकते हुए मारपीट की गई। बेटी ने लगाए गंभीर आरोप शोर सुनकर गेंदाबाई की बेटी पिंकी भी मौके पर पहुंची। पिंकी का आरोप है कि जब वह अपनी मां और भतीजे को बचाने गई, तो विधायक ने उसके साथ भी गाली-गलौज की और जबरदस्ती करने की कोशिश की। परिवार का कहना है कि स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी और वे डर गए थे। ड्राइवर और दुकानदार ने किया बीच-बचाव पीड़िता परिवार के अनुसार, विधायक के ड्राइवर और पास की एक दुकान के मालिक ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पिंकी ने बताया कि वे केवल बकरियां सड़क से हटा रहे थे, लेकिन इसी बात पर विधायक भड़क गए और जान से मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने का दावा परिवार का दावा है कि घटना का एक वीडियो उनके पास मौजूद है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर विधायक महिला के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। थाने में शिकायत, सुरक्षा की मांग घटना के बाद पीड़िता पक्ष ने धामनोद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *