बालक कॉम्प्लेक्स की सड़क का विधायक जैन ने किया निरीक्षण

सागर| तिली वार्ड स्थित बालक कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन सड़क का विधायक शैलेंद्र जैन ने कॉलोनीवासियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। विधायक जैन ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर संतोष व्यक्त किया और विधायक का आभार प्रकट किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *