सहरसा के नवनिर्वाचित विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता (आईपी गुप्ता) ने शनिवार को शहर स्थित रमेश झा महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहरसा नगर निगम के उपमेयर गुड्डू हयात भी मौजूद थे। कॉलेज प्रशासन ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उषा सिन्हा से मुलाकात की और उनका पांव छू कर आशीर्वाद लिया कहा बेटा बनकर आया हूं। इसके बाद शैक्षणिक वातावरण तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों और छात्राओं से भी संवाद किया। हालांकि प्राचार्य ने उन्हें सॉल और एक पेड़ भेंट कर उनका स्वागत किया। छात्राओं से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को सुना निरीक्षण के दौरान विधायक आईपी गुप्ता ने शैक्षणिक संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं, कक्षा संचालन, पुस्तकालय और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को सुना। छात्राओं ने शिक्षण सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय संसाधनों और छात्रावास से संबंधित मुद्दों को उठाया। निर्माणाधीन महिला छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया विधायक ने कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन महिला छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित का जायजा लिया। इसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है। महिला शिक्षा को सशक्त और सुरक्षित बनाना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक इस अवसर पर विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि महिला शिक्षा को सशक्त और सुरक्षित बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षित बेटियां ही समाज और प्रदेश को आगे बढ़ाने की असली ताकत हैं। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मी भी उपस्थित थे कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उषा सिन्हा ने विधायक के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से महाविद्यालय में शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं का बेहतर विकास संभव हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। सहरसा के नवनिर्वाचित विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता (आईपी गुप्ता) ने शनिवार को शहर स्थित रमेश झा महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहरसा नगर निगम के उपमेयर गुड्डू हयात भी मौजूद थे। कॉलेज प्रशासन ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उषा सिन्हा से मुलाकात की और उनका पांव छू कर आशीर्वाद लिया कहा बेटा बनकर आया हूं। इसके बाद शैक्षणिक वातावरण तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों और छात्राओं से भी संवाद किया। हालांकि प्राचार्य ने उन्हें सॉल और एक पेड़ भेंट कर उनका स्वागत किया। छात्राओं से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को सुना निरीक्षण के दौरान विधायक आईपी गुप्ता ने शैक्षणिक संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं, कक्षा संचालन, पुस्तकालय और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से सीधे बात कर उनकी समस्याओं को सुना। छात्राओं ने शिक्षण सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय संसाधनों और छात्रावास से संबंधित मुद्दों को उठाया। निर्माणाधीन महिला छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया विधायक ने कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन महिला छात्रावास भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित का जायजा लिया। इसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है। महिला शिक्षा को सशक्त और सुरक्षित बनाना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक इस अवसर पर विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि महिला शिक्षा को सशक्त और सुरक्षित बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षित बेटियां ही समाज और प्रदेश को आगे बढ़ाने की असली ताकत हैं। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मी भी उपस्थित थे कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उषा सिन्हा ने विधायक के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से महाविद्यालय में शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं का बेहतर विकास संभव हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।


