मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय मिथिला महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने केक काटकर और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों में आपूर्ति, समाज कल्याण, महिला विकास निगम, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपदा, परिवहन, सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन, मिथिला चित्रकला संस्थान, डीआरसीसी और सहकारिता विभाग शामिल थे। इन स्टॉलों के माध्यम से मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. जिलाधिकारी ने स्टॉल का भी निरीक्षण किया महिला एवं बाल विकास निगम ने एक विशेष स्टॉल लगाया, जहाँ वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी योजना और नारी शक्ति योजना जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। स्टॉल पर मौजूद कर्मचारियों ने आगंतुकों को इन योजनाओं के उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना था। जिलाधिकारी ने इस स्टॉल का भी निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। आपदा से बचाव और सरकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के स्टॉल का भी उद्घाटन किया। डीपीआरओ परिमल कुमार ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस स्टॉल पर एसडीआरएफ की टीम ने आपदा से बचाव के तरीके, सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) जैसी प्राथमिक चिकित्सा और विभिन्न आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया। साथ ही, आपदा से बचाव और सरकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अभिषेक कुमार ने किया। इस अवसर पर डीडीसी सुमन प्रसाद साह, प्रशिक्षु आईएएस विरूपक्ष विक्रम सिंह, नगर आयुक्त उमेश भारती, एडीएम मुकेश रंजन, एडीएम (आपदा) संतोष कुमार, डीटीओ रामबाबू, एसडीओ चंदन झा, पुलिस उपाधीक्षक रश्मि और डीपीआरओ परिमल कुमार सहित कई अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय मिथिला महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने केक काटकर और गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन स्टॉलों में आपूर्ति, समाज कल्याण, महिला विकास निगम, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपदा, परिवहन, सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन, मिथिला चित्रकला संस्थान, डीआरसीसी और सहकारिता विभाग शामिल थे। इन स्टॉलों के माध्यम से मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और सरकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. जिलाधिकारी ने स्टॉल का भी निरीक्षण किया महिला एवं बाल विकास निगम ने एक विशेष स्टॉल लगाया, जहाँ वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी योजना और नारी शक्ति योजना जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। स्टॉल पर मौजूद कर्मचारियों ने आगंतुकों को इन योजनाओं के उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना था। जिलाधिकारी ने इस स्टॉल का भी निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। आपदा से बचाव और सरकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के स्टॉल का भी उद्घाटन किया। डीपीआरओ परिमल कुमार ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस स्टॉल पर एसडीआरएफ की टीम ने आपदा से बचाव के तरीके, सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) जैसी प्राथमिक चिकित्सा और विभिन्न आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया। साथ ही, आपदा से बचाव और सरकारी योजनाओं से संबंधित पैम्फलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अभिषेक कुमार ने किया। इस अवसर पर डीडीसी सुमन प्रसाद साह, प्रशिक्षु आईएएस विरूपक्ष विक्रम सिंह, नगर आयुक्त उमेश भारती, एडीएम मुकेश रंजन, एडीएम (आपदा) संतोष कुमार, डीटीओ रामबाबू, एसडीओ चंदन झा, पुलिस उपाधीक्षक रश्मि और डीपीआरओ परिमल कुमार सहित कई अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


