लखीमपुर में ‘मिशन साहसी’ का समापन:2000 छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की तकनीकें

लखीमपुर में ‘मिशन साहसी’ का समापन:2000 छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा की तकनीकें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई द्वारा आयोजित ‘मिशन साहसी’ अभियान का समापन समारोह बी.आर.सी. ग्राउंड में हुआ। 11 से 18 नवंबर तक चले इस प्रशिक्षण में नगर की लगभग 2000 छात्राओं ने आत्मरक्षा और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण कौशल सीखे। यह समापन कार्यक्रम वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। अधिवक्ता परिषद की प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी परिहार कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि थीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर और साहसी बनने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता श्रष्टि सिंह, अभाविप लखीमपुर के विभाग संयोजक अजय पाण्डेय, कार्यक्रम अध्यक्ष महेश गंभीर, पूर्व जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) अनुपम अवस्थी, जिला संयोजक तनिष्का तिवारी, नगर अध्यक्ष डॉ. निधि वर्मा और नगर मंत्री समर्थ श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौम्य शुक्ला ने किया। व्यवस्था संचालन में तहसील प्रमुख धनंजय, तहसील सह-संचालक अभिमन्यु, ज्ञान और अर्पित सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर शरद मिश्रा, अनुराग मिश्रा और मनीष सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मिशन साहसी’ का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें हर परिस्थिति में अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाना है। अभियान की सफलता को देखते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *