बेगूसराय के तीन गांवों में ‘मिशन नारी पैड बैंक’ शुरू:महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी पैड मिलेंगे

बेगूसराय के तीन गांवों में ‘मिशन नारी पैड बैंक’ शुरू:महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी पैड मिलेंगे

बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड स्थित रोसतामा, फजिलपुर और बड़हारा गांवों में रविवार को ‘मिशन नारी पैड बैंक’ की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे और उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। बड़हारा के लंका टोल में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सरपंच साधना देवी और डॉ. लवली कुमारी ने शिरकत की। इस दौरान लगभग 100 महिलाओं और किशोरियों को सेनेटरी पैड बांटे गए। सेंटर इंचार्ज सोनी ने बताया कि ‘स्पेशल चिल्ड्रन, वुमन एंड फार्मर्स केयर फाउंडेशन’ के तहत इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। प्रखंड कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार महतो ने जानकारी दी कि मात्र 5 रुपये के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर पूरे साल मुफ्त पैड उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव भगत, जिला कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार साह, कई सेंटर इंचार्ज, ग्रामीण महिलाएं और किशोरियां मौजूद थीं। बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड स्थित रोसतामा, फजिलपुर और बड़हारा गांवों में रविवार को ‘मिशन नारी पैड बैंक’ की शुरुआत की गई। इस पहल के तहत महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सेनेटरी पैड वितरित किए जाएंगे और उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। बड़हारा के लंका टोल में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सरपंच साधना देवी और डॉ. लवली कुमारी ने शिरकत की। इस दौरान लगभग 100 महिलाओं और किशोरियों को सेनेटरी पैड बांटे गए। सेंटर इंचार्ज सोनी ने बताया कि ‘स्पेशल चिल्ड्रन, वुमन एंड फार्मर्स केयर फाउंडेशन’ के तहत इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। प्रखंड कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार महतो ने जानकारी दी कि मात्र 5 रुपये के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर पूरे साल मुफ्त पैड उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर स्टेट कोऑर्डिनेटर राजीव भगत, जिला कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार साह, कई सेंटर इंचार्ज, ग्रामीण महिलाएं और किशोरियां मौजूद थीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *