गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास एक कुएं से लापता स्कॉर्पियो ड्राइवर का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मठिया हरदो गांव निवासी रामायण मांझी के बेटे पवन मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पवन मांझी 25 फरवरी की रात से लापता था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 28 फरवरी को कुचायकोट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका मृतक के भाई संजय मांझी ने स्कॉर्पियो मालिक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आशंका है कि पवन की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका गया है। संजय मांझी ने यह भी कहा कि यदि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की होती, तो शायद उनके भाई की जान बचाई जा सकती थी और आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा सकता था। पुलिस संभावित पहलुओं पर कर रही जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास एक कुएं से लापता स्कॉर्पियो ड्राइवर का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मठिया हरदो गांव निवासी रामायण मांझी के बेटे पवन मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पवन मांझी 25 फरवरी की रात से लापता था। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 28 फरवरी को कुचायकोट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका मृतक के भाई संजय मांझी ने स्कॉर्पियो मालिक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का आशंका है कि पवन की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका गया है। संजय मांझी ने यह भी कहा कि यदि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की होती, तो शायद उनके भाई की जान बचाई जा सकती थी और आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा सकता था। पुलिस संभावित पहलुओं पर कर रही जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


