भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर और वारसलीगंज की रहने वाली दो नाबालिग बच्ची लापता है। 17 दिन बीत जाने के बाद भी मामला रहस्य बना हुआ है। 8 जनवरी को दोनों बच्चियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्चियों की तलाश में लगे परिजनों की आंखें मन हैं, वहीं पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के एसएसपी ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है, जिसमें तीन डीएसपी और सिटी एसपी को शामिल किया गया है। एसएसपी ने दो दिन पहले दावा किया था कि पुलिस को बच्चियों के गायब होने से जुड़ी कई अहम कड़ियां मिली हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, अब तक बच्चियों का पता नहीं चल पाना प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा कर रहा है। पिता ने बेटी को बेचे जाने की आशंका जताई लापता छात्रा के पिता का कहना है कि पुलिस ने उन्हें बताया था कि सीसीटीवी फुटेज में उनकी बेटी स्टेशन के आसपास जाती हुई दिखी है, लेकिन इसके बाद वह कहां गई, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गई। बच्ची के पिता ने बताया कि उन्हें आशंका है कि कहीं उनकी बेटी को बेच तो नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बच्ची के नाम से बैंक खाते से करीब पांच हजार रुपए की निकासी हुई है, जबकि घर से निकलते समय उसके पास एक रुपया भी नहीं था। यह तथ्य मामले को और भी संदिग्ध बना रहा है। बच्ची की मांका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि 17 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस बच्ची तक नहीं पहुंच सकी, जिससे परिजनों की चिंता और डर दोनों बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बच्चियों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए। SSP प्रमोद कुमार ने कहा था कि कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं, दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई है और अन्य जिलों में भी पुलिस टीम भेजकर छानबीन की जा रही है। भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर और वारसलीगंज की रहने वाली दो नाबालिग बच्ची लापता है। 17 दिन बीत जाने के बाद भी मामला रहस्य बना हुआ है। 8 जनवरी को दोनों बच्चियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्चियों की तलाश में लगे परिजनों की आंखें मन हैं, वहीं पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के एसएसपी ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है, जिसमें तीन डीएसपी और सिटी एसपी को शामिल किया गया है। एसएसपी ने दो दिन पहले दावा किया था कि पुलिस को बच्चियों के गायब होने से जुड़ी कई अहम कड़ियां मिली हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, अब तक बच्चियों का पता नहीं चल पाना प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा कर रहा है। पिता ने बेटी को बेचे जाने की आशंका जताई लापता छात्रा के पिता का कहना है कि पुलिस ने उन्हें बताया था कि सीसीटीवी फुटेज में उनकी बेटी स्टेशन के आसपास जाती हुई दिखी है, लेकिन इसके बाद वह कहां गई, इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गई। बच्ची के पिता ने बताया कि उन्हें आशंका है कि कहीं उनकी बेटी को बेच तो नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बच्ची के नाम से बैंक खाते से करीब पांच हजार रुपए की निकासी हुई है, जबकि घर से निकलते समय उसके पास एक रुपया भी नहीं था। यह तथ्य मामले को और भी संदिग्ध बना रहा है। बच्ची की मांका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि 17 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस बच्ची तक नहीं पहुंच सकी, जिससे परिजनों की चिंता और डर दोनों बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बच्चियों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए। SSP प्रमोद कुमार ने कहा था कि कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं, दर्जनों लोगों से पूछताछ की गई है और अन्य जिलों में भी पुलिस टीम भेजकर छानबीन की जा रही है।


