पूर्णिया से लापता नाबालिग नवगछिया से सकुशल बरामद:सुनसान रास्ते पर पुलिस को भटकती मिली, आधार कार्ड बनवाने के दौरान रहस्यमय ढंग से हुई थी गुमशुदा

पूर्णिया से लापता नाबालिग नवगछिया से सकुशल बरामद:सुनसान रास्ते पर पुलिस को भटकती मिली, आधार कार्ड बनवाने के दौरान रहस्यमय ढंग से हुई थी गुमशुदा

पूर्णिया में बीते 19 फरवरी को लापता हुई किशोरी को भागलपुर के नवगछिया से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची सुनसान रास्ते पर अकेले भटकती हुई मिली। बच्ची घर से आधार कार्ड बनवाने निकली थी, इसी के बाद से वो गुमशुदा थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। मगर पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया है। किशोरी की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के सबूतर गांव निवासी मो. सलीम की बेटी मोरवी खातून 15 के रूप में हुई है। पिता मो सलीम ने बताया कि वो 19 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से आधार कार्ड बनवाने के लिए निकली थी। ऑटो से गिरजा चौक पहुंची थी। मां ने उसे आधार केंद्र का रास्ता बता दिया था, लेकिन शाम 4 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन के.हाट थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची नवगछिया में सुनसान रास्ते में भटकती हुई मिली के.हाट थाना की एसआई प्रिया कुमारी ने बताया कि बच्ची नवगछिया में सुनसान रास्ते में भटकती हुई मिली थी। नवगछिया पुलिस ने उसे सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की। वो काफी डरी-सहमी हालत में थी और शुरू में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। काफी देर समझाने-बुझाने के बाद किशोरी ने अपना नाम और पता बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह पूर्णिया की रहने वाली है और आधार कार्ड बनवाने शहर आई थी, इसी दौरान वह रास्ता भटक गई। जानकारी मिलते ही नवगछिया पुलिस ने पूर्णिया पुलिस से संपर्क किया। जांच में उसके गुमशुदा होने की पुष्टि हुई। कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद परिजन को सौंपी जाएगी नाबालिग इसके बाद के.हाट थाना से पुलिस बल के साथ नवगछिया पहुंचीं और औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को अपने साथ पूर्णिया लेकर आईं। फिलहाल उसे मेडिकल जांच के लिए GMCH पूर्णिया ले जाया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद पूर्णिया सिविल कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अब नवगछिया से सकुशल बरामदगी की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि ये स्पष्ट हो सके कि बच्ची कैसे और किन परिस्थितियों में पूर्णिया से नवगछिया पहुंची। पूर्णिया में बीते 19 फरवरी को लापता हुई किशोरी को भागलपुर के नवगछिया से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची सुनसान रास्ते पर अकेले भटकती हुई मिली। बच्ची घर से आधार कार्ड बनवाने निकली थी, इसी के बाद से वो गुमशुदा थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी। मगर पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया है। किशोरी की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के सबूतर गांव निवासी मो. सलीम की बेटी मोरवी खातून 15 के रूप में हुई है। पिता मो सलीम ने बताया कि वो 19 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से आधार कार्ड बनवाने के लिए निकली थी। ऑटो से गिरजा चौक पहुंची थी। मां ने उसे आधार केंद्र का रास्ता बता दिया था, लेकिन शाम 4 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन के.हाट थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बच्ची नवगछिया में सुनसान रास्ते में भटकती हुई मिली के.हाट थाना की एसआई प्रिया कुमारी ने बताया कि बच्ची नवगछिया में सुनसान रास्ते में भटकती हुई मिली थी। नवगछिया पुलिस ने उसे सुरक्षित थाने लाकर पूछताछ की। वो काफी डरी-सहमी हालत में थी और शुरू में कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। काफी देर समझाने-बुझाने के बाद किशोरी ने अपना नाम और पता बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह पूर्णिया की रहने वाली है और आधार कार्ड बनवाने शहर आई थी, इसी दौरान वह रास्ता भटक गई। जानकारी मिलते ही नवगछिया पुलिस ने पूर्णिया पुलिस से संपर्क किया। जांच में उसके गुमशुदा होने की पुष्टि हुई। कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद परिजन को सौंपी जाएगी नाबालिग इसके बाद के.हाट थाना से पुलिस बल के साथ नवगछिया पहुंचीं और औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को अपने साथ पूर्णिया लेकर आईं। फिलहाल उसे मेडिकल जांच के लिए GMCH पूर्णिया ले जाया जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद पूर्णिया सिविल कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अब नवगछिया से सकुशल बरामदगी की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि ये स्पष्ट हो सके कि बच्ची कैसे और किन परिस्थितियों में पूर्णिया से नवगछिया पहुंची।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *