लापता मजदूर का शव कुएं में मिला:बैतूल के आमला में 11 दिन पहले से गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज

लापता मजदूर का शव कुएं में मिला:बैतूल के आमला में 11 दिन पहले से गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज

बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र में दस दिन से लापता एक मजदूर का शव खेत के कुएं में मिला है। ग्राम कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कन्नौजिया निवासी 40 वर्षीय रामकिशोर धन्नू कापसे के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार, रामकिशोर 24 जनवरी 2026 को बिना बताए घर से चला गया था। परिवार वालों ने बताया कि वह अक्सर बिना बताए कहीं भी चला जाता था और कई बार लौट आता था। हालांकि, जब दस दिन तक उसका कोई पता नहीं चला, तो 2 फरवरी को परिजनों ने आमला थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्राम कोटवार राजकुमार सदा राम ने कलीराम के खेत में बने कुएं में एक शव देखा, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। आमला थाना प्रभारी रविकांत डहरिया के अनुसार, पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव काफी सड़-गल चुका था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कई दिनों से पानी में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक शराब पीने का आदी बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *