सिरसा में एक विवाहिता अपने दो बच्चों के संग मिसिंग हो गई। विवाहिता का पहली शादी से तलाक हो चुका है। इन दिनों वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस बीच वह कहीं बाहर चली गई और अभी तक घर वापस नहीं लौटी है। पार्टनर द्वारा बार-बार फोन किए जाने पर भी नहीं उठाया। दूसरे मोबाइल नंबर से संपर्क किया तो फोन उठाने पर कहा-शाम तक लौट आ जाऊंगी और कुछ ऐसा-वैसा मत कर लेना। महिला के लिव-इन पार्टनर ने बताया कि इसे लेकर पुलिस से बार-बार संपर्क में हैं और उसका मोबाइल नंबर लोकेशन ट्रेस कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वह कभी-कभार फोन चलाती है, पर पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पा रही है। जब उसकी अंतिम बार फोन पर बात हुई थी तो उसने कहा था कि उसे बता दे कि कहां है, वे उसे लेने आ जाएगा। उसे जगह का नाम नहीं बताया, इतना कहा-मैं सिरसा से बाहर हूं और जल्द घर वापस आ जाएगी। उस वक्त वह रो रही थी। तब से उसका नंबर नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, महिला की पहली शादी राजस्थान में हुई थी और उसी शादी से उसके दो बच्चे हैं। पांच सालों से वह लिव-इन में रहती थी और साथ में ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। कभी मायके में तो कभी ससुराल में आकर रहने लगती। उनके बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ। चूंकि, पिछले कुछ दिनों से वह परेशान रहती थी, पर किसी को यह बात नहीं बताई। यह जानिएं पूरा मामला पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी ने बताया कि उसकी विवाहित बेटी रजनी पिछले पांच सालों से सिरसा के गांव निवासी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं। पिछले एक सप्ताह से वह दोनों बच्चों के साथ मायके में रहने आई हुई थी। 14 तारीख की शाम को वह बच्चों सहित घर से चली गई और जाते समय ये कहकर गई कि ससुराल जा रही है। उसने उसकी बात पर विश्वास कर लिया। बाद में उसके लिव इन पार्टनर का फोन उसके भतीजे के पास आया और उसके बारे में पूछने लगा। उन्होंने उसे बताया कि वह तो यहां से चली गई, परंतु वह ससुराल नहीं पहुंची। उसका रिश्तेदारी व अन्य जान-पहचान में पता किया, पर कोई पता नहीं चला।


