शेखपुरा में परीक्षा देने निकली 7वीं की छात्रा लापता:दादा बोले-मेरी पोती को जल्द से जल्द ढूंढ निकालें, तलाश जारी

शेखपुरा में परीक्षा देने निकली 7वीं की छात्रा लापता:दादा बोले-मेरी पोती को जल्द से जल्द ढूंढ निकालें, तलाश जारी

शेखपुरा के जयरामपुर थाना अंतर्गत तोयगढ़ गांव से सातवीं कक्षा की एक छात्रा लापता हो गई है। 14 वर्षीय मानसी कुमारी सोमवार, 16 मार्च को अपने घर से परीक्षा देने निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। छात्रा के दादा श्याम सुंदर सिंह ने पुलिस से अपनी पोती की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि उनकी पोती मानसी कुमारी, जो कृष्ण मुरारी कुमार की पुत्री है, सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह 16 मार्च को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। जब वह शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मानसी के लापता होने से परिवार में गहरी बेचैनी और मायूसी छाई हुई है। दादा ने पुलिस से आग्रह किया है कि वे इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करें और उनकी पोती को जल्द से जल्द ढूंढ निकालें। थानाध्यक्ष बोलीं-मानसी की खोजबीन शुरू कर दी जयरामपुर थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष सपना कुमारी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता बालिका के मामले में स्थानीय थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मानसी की खोजबीन शुरू कर दी है और उसकी बरामदगी के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। शेखपुरा के जयरामपुर थाना अंतर्गत तोयगढ़ गांव से सातवीं कक्षा की एक छात्रा लापता हो गई है। 14 वर्षीय मानसी कुमारी सोमवार, 16 मार्च को अपने घर से परीक्षा देने निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। छात्रा के दादा श्याम सुंदर सिंह ने पुलिस से अपनी पोती की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि उनकी पोती मानसी कुमारी, जो कृष्ण मुरारी कुमार की पुत्री है, सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह 16 मार्च को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। जब वह शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मानसी के लापता होने से परिवार में गहरी बेचैनी और मायूसी छाई हुई है। दादा ने पुलिस से आग्रह किया है कि वे इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करें और उनकी पोती को जल्द से जल्द ढूंढ निकालें। थानाध्यक्ष बोलीं-मानसी की खोजबीन शुरू कर दी जयरामपुर थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष सपना कुमारी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता बालिका के मामले में स्थानीय थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मानसी की खोजबीन शुरू कर दी है और उसकी बरामदगी के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *