दैनिक भास्कर फूड फेस्टिवल में मिस इंडिया पहुंचीं:निकिता पोरवाल ने भोपाल के जायकों को सराहा; लिक्विड चिक्की बनी आकर्षण का केंद्र

दैनिक भास्कर फूड फेस्टिवल में मिस इंडिया पहुंचीं:निकिता पोरवाल ने भोपाल के जायकों को सराहा; लिक्विड चिक्की बनी आकर्षण का केंद्र

मिंटो हॉल में आयोजित भास्कर फूड फेस्टिवल को पहले दिन शानदार प्रतिक्रिया मिली और दूसरे दिन भी आयोजन स्थल पर खाने-पीने के शौकीनों की अच्छी मौजूदगी देखने को मिली। दोपहर 1:30 बजे जैसे ही फेस्टिवल शुरू हुआ, परिवार, युवा और फूड लवर्स स्टॉल की ओर उमड़ पड़े। वीकेंड की शुरुआत के साथ ही आयोजन शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो गया है। इस बार फेस्टिवल में 42 से अधिक फूड स्टॉल लगाए गए हैं, जहां भोपाल के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों के जायके एक ही छत के नीचे पेश किए जा रहे हैं। टेस्ट ऑफ इंडिया, गागर स्वीट्स, वंडर ब्रेड, दस्तूर रेडिसन, प्राइड ऑफ कश्मीर, सायाजी , चायलीला सहित कई नामी ब्रांड्स और रेस्टोरेंट इसमें शामिल हैं। स्टॉल पर स्ट्रीट फूड से लेकर प्रीमियम डाइनिंग तक के विकल्प मौजूद हैं, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। फेस्टिवल की खास डिशेज में इस बार लिक्विड चिक्की चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पारंपरिक चिक्की को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है, जिसे देखने और चखने के लिए लोग खास तौर पर रुक रहे हैं। इसके अलावा झोल मोमोज, चीज कॉर्न, बिरयानी, कबाब, कश्मीरी व्यंजन, मिठाइयां और डेजर्ट्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। कई स्टॉल पर लाइव कुकिंग का भी इंतजाम किया गया है, जिससे लोग खाना बनते हुए देख पा रहे हैं। मिस इंडिया ने लिया जायको का स्वाद फूड फेस्टिवल के पहले दिन विशेष अतिथि के रूप में मिस इंडिया निकिता पोरवाल भी आयोजन स्थल पर पहुंची थीं। उन्होंने विभिन्न स्टॉल का जायजा लिया और कई डिशेज का स्वाद चखा। बातचीत में उन्होंने भोपाल के फूड कल्चर की तारीफ करते हुए कहा था कि यहां के जायकों में परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे फूड फेस्टिवल शहर की पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय ब्रांड्स को भी बड़ा मंच देते हैं। रात 10 बजे तक खुला रहेगा फूड फेस्टिवल आयोजकों के अनुसार, शनिवार और रविवार को यह फूड फेस्टिवल दोपहर 1:30 बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइट म्यूजिक, ओपन-एयर माहौल और विविध स्वादों के चलते यह आयोजन शहर के लोगों के लिए वीकेंड एंजॉय करने का खास विकल्प बन गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *