बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली:चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप, सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान दागी बुलेट

बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली:चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप, सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटने के दौरान दागी बुलेट

बक्सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधारी बरांव गांव के काली स्थान स्थित पोखरा के पास मंगलवार को पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने बक्सर निवासी सह पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। जख्मी अध्यक्ष को गोली दाहिने साइड पेट और जांघ पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजनों की ओर से उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी बक्सर जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधारी बरांव गांव निवासी त्रिलोकी सिंह के बेटे सह गिरधारी बरांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह ने बताया कि गांव गांव के ही मनोज सिंह से पूर्व से चुनावी रंजीत चली आ रही है। वह भी पैक्स का चुनाव में खड़े थे और लगातार तीन बार वह उनसे हार चुके हैं। घायल ने बताया कि सोमवार को उनके गांव में ही काली स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था और कार्यक्रम खत्म होने पर था। इसी बीच जब वह काली स्थान स्थित पोखरा के किनारे टॉयलेट करने के बाद पानी छूने के लिए गए। तभी मनोज सिंह अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लिए हुए वहां आए और उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लग गई। दूसरी तरफ जख्मी पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह ने गांव के ही मनोज सिंह, वीर बहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह और ददन कुमार पर पूर्व के चुनावी रंजीत को लेकर खुद को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सुदामा सिंह की ओर से मनोज सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजाद प्राथमिक की दर्ज कराई है। प्राथमिक की दर्ज उपरांत पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बक्सर के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधारी बरांव गांव के काली स्थान स्थित पोखरा के पास मंगलवार को पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने बक्सर निवासी सह पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। जख्मी अध्यक्ष को गोली दाहिने साइड पेट और जांघ पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजनों की ओर से उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी बक्सर जिला के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधारी बरांव गांव निवासी त्रिलोकी सिंह के बेटे सह गिरधारी बरांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह ने बताया कि गांव गांव के ही मनोज सिंह से पूर्व से चुनावी रंजीत चली आ रही है। वह भी पैक्स का चुनाव में खड़े थे और लगातार तीन बार वह उनसे हार चुके हैं। घायल ने बताया कि सोमवार को उनके गांव में ही काली स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था और कार्यक्रम खत्म होने पर था। इसी बीच जब वह काली स्थान स्थित पोखरा के किनारे टॉयलेट करने के बाद पानी छूने के लिए गए। तभी मनोज सिंह अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लिए हुए वहां आए और उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लग गई। दूसरी तरफ जख्मी पैक्स अध्यक्ष सुदामा सिंह ने गांव के ही मनोज सिंह, वीर बहादुर सिंह, उपेंद्र सिंह और ददन कुमार पर पूर्व के चुनावी रंजीत को लेकर खुद को गोली मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सुदामा सिंह की ओर से मनोज सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजाद प्राथमिक की दर्ज कराई है। प्राथमिक की दर्ज उपरांत पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *