शरारती तत्वों ने तोड़ा ‘आई लव कलानौर’ बोर्ड:नगर पालिका ने बनाया था सेल्फी पॉइंट; अक्षरों को नुकसान, पार्षदों ने जताया रोष

शरारती तत्वों ने तोड़ा ‘आई लव कलानौर’ बोर्ड:नगर पालिका ने बनाया था सेल्फी पॉइंट; अक्षरों को नुकसान, पार्षदों ने जताया रोष

रोहतक जिले के कलानौर नगर पालिका कार्यालय के पास पार्क के सामने लगा ‘आई लव कलानौर’ बोर्ड शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह बोर्ड कुछ महीने पहले नगर पालिका प्रशासन ने शहर की सुंदरता बढ़ाने और पार्क गेट के सौंदर्याकरण के उद्देश्य से लगाया था। बोर्ड लगने के बाद यह स्थान युवाओं और शहरवासियों के लिए एक लोकप्रिय सेल्फी पॉइंट बन गया था। पार्षदों ने घटना को बताया चिंताजनक कलानौर के रहने वाले पार्षद हरप्रीत, राजीव, मंजीत और चेयरमैन प्रतिनिधि प्रतुल आनंद ने बताया कि रात के समय कुछ शरारती तत्वों ने अंग्रेजी में लिखे बोर्ड के अक्षरों को तोड़ दिया। उन्होंने इस घटना को चिंताजनक बताया और कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है। पार्षदों ने ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका प्रशासन ने दी जानकारी नगर पालिका सचिव ने बताया कि ‘आई लव कलानौर’ सेल्फी प्वाइंट के कुछ अक्षर तोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड को लगाने वाले ठेकेदार को अभी भुगतान नहीं किया गया है और जल्द ही बोर्ड को ठीक करवा दिया जाएगा। सचिव ने यह भी कहा कि नगर पालिका प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *