Mirzapur The Movie Release: ओटीटी की दुनिया में ‘सत्ता की भूख’ और ‘खून-खराबे’ की कहानी से तहलका मचाने वाली फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर अपना परचम लहराने के लिए तैयार है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मेकर्स ने आखिरकार ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इस बार ‘मिर्जापुर’ का जादू छोटे मोबाइल स्क्रीन पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर दिखेगा।
मिर्जापुर फिल्म की रिलीज डेट आई सामने (Mirzapur The Movie Release Date Announced)
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट ने पुष्टि की है कि यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। खास बात यह है कि ये फिल्म सिर्फ सीरीज का विस्तार नहीं, बल्कि ‘मिर्जापुर यूनिवर्स’ की एक ऐसी अनसुनी कहानी पेश करेगी, जिसे अब तक किसी ने नहीं देखा है।

मुन्ना भैया की वापसी ने बढ़ाया रोमांच (Mirzapur The Movie Release on Box office)
फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टार कास्ट है। सीरीज के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि दिव्येंदु शर्मा उर्फ ‘मुन्ना भैया’ की इस फिल्म में आधिकारिक तौर पर वापसी हो रही है। उनके साथ पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और अली फजल (गुड्डू पंडित) की पुरानी भिड़ंत को बड़े पर्दे पर देखना किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा।
इनके अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे। पूरी टीम इसे एक भव्य सिनेमैटिक अनुभव बनाने में जुटी है।

कैसी होगी फिल्म मिर्जापुर की कहानी? (Mirzapur The Movie Story)
हालांकि मेकर्स ने कहानी को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है, लेकिन गलियारों में चर्चा है कि यह फिल्म वेब सीरीज की शुरुआती घटनाओं यानी ‘प्रीक्वल’ पर आधारित हो सकती है। इसमें दिखाया जा सकता है कि कैसे कालीन भैया ने सत्ता की नींव रखी और कैसे मिर्जापुर की गद्दी के लिए खूनी खेल की शुरुआत हुई। फिल्म का स्केल और कैनवास सीरीज के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा और रॉ (Raw) होने वाला है।
एक्शन, ड्रामा और डायलॉग्स है बेहद शानदार
एक्सल एंटरटेनमेंट के मुताबिक, मिर्जापुर की कल्ट पहचान को बरकरार रखते हुए फिल्म में एक्शन, ड्रामा और डायलॉग्स को पहले से कहीं ज्यादा इंटेंस रखा गया है। 4 सितंबर 2026 की तारीख अब डायरी में नोट कर लीजिए, क्योंकि मिर्जापुर की सत्ता की जंग अब एक नया मोड़ लेने वाली है।


