कैमूर के चैनपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने नौघरा स्थित निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। मंत्री जमा खान ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ आगामी 24 मार्च को चैनपुर के नौघरा में प्रस्तावित है। इसी क्रम में यह निरीक्षण किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के कैमूर आगमन पर जिले को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी। 24 मार्च को मुख्यमंत्री चैनपुर के अल्पसंख्यक आवासीय छात्रावास का भी निरीक्षण करेंगे। मंत्री जमा खान ने बताया कि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा चार आवासीय विद्यालय दिए गए हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आवासीय विद्यालयों, सड़कों और कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पदाधिकारी और संबंधित विभागीय कर्मी मौजूद रहे। कैमूर के चैनपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने नौघरा स्थित निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। मंत्री जमा खान ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ आगामी 24 मार्च को चैनपुर के नौघरा में प्रस्तावित है। इसी क्रम में यह निरीक्षण किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के कैमूर आगमन पर जिले को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी। 24 मार्च को मुख्यमंत्री चैनपुर के अल्पसंख्यक आवासीय छात्रावास का भी निरीक्षण करेंगे। मंत्री जमा खान ने बताया कि चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा चार आवासीय विद्यालय दिए गए हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा आवासीय विद्यालयों, सड़कों और कई अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पदाधिकारी और संबंधित विभागीय कर्मी मौजूद रहे।


