बेगूसराय में मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे अज्ञात बदमाशों ने एक नाबालिग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा-एक स्थित चुरामन चक बहियार की है। मृतक की पहचान गौड़ा पंचायत-एक स्थित वार्ड नंबर-छह के रहने वाले सिंकदर साह के बेटे 14 साल के आयुष कुमार के रूप की गई है। मृतक आयुष कुमार आठवीं कक्षा का छात्र था। आयुष के शरीर पर छाती समेत दो जगहों पर गोली के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे, एफएसएल की टीम को बुलाया वारदात की सूचना के बाद बेगूसराय एसपी मनीष खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि आयुष कुमार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था। जहां उसे गोली मारी गई है, आयुष वहां अक्सर अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाता था। वारदात की जानकारी काफी देर से तब मिली जब उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने चुरामन चक चौर के रास्ते में मुख्य सड़क पर लाश पड़े होने की जानकारी दी। राहगीर की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब मृतक की पहचान हो सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना में शामिल अपराधी की पहचान के लिए रास्ते में दोनों ओर के गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही छात्र की हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। बेगूसराय में मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे अज्ञात बदमाशों ने एक नाबालिग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा-एक स्थित चुरामन चक बहियार की है। मृतक की पहचान गौड़ा पंचायत-एक स्थित वार्ड नंबर-छह के रहने वाले सिंकदर साह के बेटे 14 साल के आयुष कुमार के रूप की गई है। मृतक आयुष कुमार आठवीं कक्षा का छात्र था। आयुष के शरीर पर छाती समेत दो जगहों पर गोली के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे, एफएसएल की टीम को बुलाया वारदात की सूचना के बाद बेगूसराय एसपी मनीष खुद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि आयुष कुमार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था। जहां उसे गोली मारी गई है, आयुष वहां अक्सर अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाता था। वारदात की जानकारी काफी देर से तब मिली जब उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने चुरामन चक चौर के रास्ते में मुख्य सड़क पर लाश पड़े होने की जानकारी दी। राहगीर की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तब मृतक की पहचान हो सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। तेघड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना में शामिल अपराधी की पहचान के लिए रास्ते में दोनों ओर के गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही छात्र की हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।


