पश्चिमी विक्षोभ से ठंड से मिली मामूली राहत:सतना में तापमान 1 डिग्री बढ़ा, 24 घंटे बाद फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पश्चिमी विक्षोभ से ठंड से मिली मामूली राहत:सतना में तापमान 1 डिग्री बढ़ा, 24 घंटे बाद फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

सतना जिले में पिछले दो दिनों से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। 10 जनवरी की तुलना में 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी आंशिक रूप से बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले 24 घंटे में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड
इस दौरान मौसम साफ रहा, जिससे कोहरा नहीं पड़ा और सुबह से ही तेज धूप खिली। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि, यह राहत अस्थायी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर उत्तर भारत की ओर से एक बार फिर सर्द हवाएं आने की संभावना है। इसके चलते तापमान में दोबारा गिरावट आएगी और लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *