मुंगेर में समलैंगिक संबंध से इनकार पर नाबालिग की हत्या:शव पड़ोस में रहने वाली महिला के घर से बरामद,परिजन बोले-बेटी को मारा गया

मुंगेर में समलैंगिक संबंध से इनकार पर नाबालिग की हत्या:शव पड़ोस में रहने वाली महिला के घर से बरामद,परिजन बोले-बेटी को मारा गया

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से शनिवार देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां कुतलूपुर शिवराम चौधरी टोला में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका का शव पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर से बरामद किया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर लगाया हत्या का आरोप मृतका की पहचान नवल सिंह की बेटी रचना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली 25 वर्षीय काजल कुमारी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि कथित समलैंगिक संबंध बनाने से इनकार करने पर नाबालिग की हत्या की गई। पुलिस ने रविवार शाम मुख्य आरोपी काजल को किया अरेस्ट सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं रविवार शाम को पुलिस ने मुख्य आरोपी काजल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बीपीन कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी महिला रिश्ते में मृतका की लगती है फुआ परिजनों के अनुसार, आरोपी काजल कुमारी रिश्ते में मृतका की फुआ लगती है। शनिवार शाम करीब सात बजे रचना कुमारी काजल के घर गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन की, तो काजल के घर में रचना का शव मिला, जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। चचेरा भाई बोला- रचना की गला घोंटकर हत्या की मृतका के चचेरा भाई विश्वजीत कुमार उर्फ पमपम सिंह ने आरोप लगाया कि काजल ने रचना की गला घोंटकर हत्या की। उन्होंने दावा किया कि आरोपी पहले भी गांव की महिलाओं को आर्थिक मदद या लोन का झांसा देकर अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करती रही है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। घटना के समय आरोपी की मां बच्चों के साथ गई हुई थी मायके बताया गया कि रचना दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं आरोपी काजल के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। घटना के समय आरोपी की मां अपने अन्य बच्चों के साथ मायके गई हुई थी, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले पर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पूछताछ में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं और पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से शनिवार देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां कुतलूपुर शिवराम चौधरी टोला में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका का शव पड़ोस में रहने वाली एक महिला के घर से बरामद किया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर लगाया हत्या का आरोप मृतका की पहचान नवल सिंह की बेटी रचना कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाली 25 वर्षीय काजल कुमारी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि कथित समलैंगिक संबंध बनाने से इनकार करने पर नाबालिग की हत्या की गई। पुलिस ने रविवार शाम मुख्य आरोपी काजल को किया अरेस्ट सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं रविवार शाम को पुलिस ने मुख्य आरोपी काजल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बीपीन कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी महिला रिश्ते में मृतका की लगती है फुआ परिजनों के अनुसार, आरोपी काजल कुमारी रिश्ते में मृतका की फुआ लगती है। शनिवार शाम करीब सात बजे रचना कुमारी काजल के घर गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन की, तो काजल के घर में रचना का शव मिला, जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। चचेरा भाई बोला- रचना की गला घोंटकर हत्या की मृतका के चचेरा भाई विश्वजीत कुमार उर्फ पमपम सिंह ने आरोप लगाया कि काजल ने रचना की गला घोंटकर हत्या की। उन्होंने दावा किया कि आरोपी पहले भी गांव की महिलाओं को आर्थिक मदद या लोन का झांसा देकर अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करती रही है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है। घटना के समय आरोपी की मां बच्चों के साथ गई हुई थी मायके बताया गया कि रचना दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं आरोपी काजल के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। घटना के समय आरोपी की मां अपने अन्य बच्चों के साथ मायके गई हुई थी, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले पर सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पूछताछ में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं और पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *