नाबालिग हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल:नवाबगंज में पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांस्टेबल भी जख्मी

नाबालिग हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल:नवाबगंज में पुलिस ने किया गिरफ्तार, कांस्टेबल भी जख्मी

नवाबगंज क्षेत्र में नाबालिग बालिका की हत्या के आरोपी विवेक पाल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त विवेक पाल ग्राम राजारामपुर मेई के पास भागने का प्रयास कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा हुआ देखकर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अभियुक्त विवेक पाल के पैर में गोली लगी। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल अरविंद भी घायल हुए हैं। घायल अभियुक्त और कांस्टेबल दोनों को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *