फिरोजपुर में अपहरण कर नाबालिग की हत्या:शमशान भूमि के नजदीक फेंका, परिवार बोला-जेल में बंद गैंगस्टर देते थे धमकियां

फिरोजपुर में अपहरण कर नाबालिग की हत्या:शमशान भूमि के नजदीक फेंका, परिवार बोला-जेल में बंद गैंगस्टर देते थे धमकियां

फिरोजपुर जिले के कैंट इलाके में एक नाबालिंग लड़के की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो कार में सवार होकर आए बदमाशों द्वारा लड़के का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप लगे हैं। परिवार का आरोप है कि उनके 17 वर्षीय लड़के आशीष को जेल में बंद गैंगस्टरों द्वारा धमकी अभी दी जाती थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंचेगी। अपहरण करके ले गए थे कार सावर प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पक्षों में आपसी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते अब नाबालिग लड़के आशीष का पहले अपहरण किया गया। जिसके बाद उसकी हत्या कर उसके शव को शमशान भूमि के नजदीक फेंक दिया गया। फिलहाल मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जेल में बंद गैंगस्टरों द्वारा दी गई थी धमकी वहीं मृतक आशीष के पारिवारिक सदस्यों का आरोप है कि आशीष को जेल में बंद गैंगस्टरों द्वारा भी धमकियां दी जाती रही है। लेकिन आज उसका अपहरण कर तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि फिरोजपुर छावनी इलाके में एक आशीष उर्फ कट्टा नामक लड़का रहता था। जिसका किसी गुट के साथ रंजिश चल रही थी कि उक्त लोगों ने आशीष की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा परिवार ने पुलिस को जितनी जानकारी दी है उसके आधार पर पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों तक पुलिस पहुंचेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *