भागलपुर में सड़क हादसे में घायल बच्ची की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवाली के मौके पर वह अपने मौसी के घर आई थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। प्रारंभिक उपचार के लिए परिजनों ने उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के रहने वाले रघुवीर यादव की पुत्री खुशी कुमारी (5) के रूप में हुई है। बताया गया कि दिवाली के मौके पर खुशी अपनी मौसी के घर भवानीपुर थाना क्षेत्र के रंगरा इलाके में घूमने आई थी, तभी यह हादसा हुआ। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता बोले- बच्ची अपनी मौसी के घर आई थी मृतका के पिता रघुवीर यादव ने बताया कि दिवाली पर वे अपनी साली के घर घूमने आए थे। उसी दौरान बच्चे खेलने निकले थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खुशी को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि तीन बच्चों में खुशी सबसे छोटी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्ची गंभीर रूप से घायल थी। उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। भागलपुर में सड़क हादसे में घायल बच्ची की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवाली के मौके पर वह अपने मौसी के घर आई थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। प्रारंभिक उपचार के लिए परिजनों ने उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मधेपुरा जिले के रहने वाले रघुवीर यादव की पुत्री खुशी कुमारी (5) के रूप में हुई है। बताया गया कि दिवाली के मौके पर खुशी अपनी मौसी के घर भवानीपुर थाना क्षेत्र के रंगरा इलाके में घूमने आई थी, तभी यह हादसा हुआ। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता बोले- बच्ची अपनी मौसी के घर आई थी मृतका के पिता रघुवीर यादव ने बताया कि दिवाली पर वे अपनी साली के घर घूमने आए थे। उसी दौरान बच्चे खेलने निकले थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खुशी को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि तीन बच्चों में खुशी सबसे छोटी थी। हादसे की जानकारी मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो बच्ची गंभीर रूप से घायल थी। उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।


