किशनगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, लड़की 15 फरवरी को शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शादीशुदा युवक से बात करती थी लड़की
जांच के दौरान परिजनों को पता चला कि कोचाधामन थाना क्षेत्र का एक शादीशुदा युवक चुपके-चुपके लड़की से मोबाइल पर बात करता था। यह जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य आरोपी युवक के घर पहुंचे, जहां उसके परिजनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक ने शादी या प्रेम का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहकाया है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशनगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, लड़की 15 फरवरी को शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शादीशुदा युवक से बात करती थी लड़की
जांच के दौरान परिजनों को पता चला कि कोचाधामन थाना क्षेत्र का एक शादीशुदा युवक चुपके-चुपके लड़की से मोबाइल पर बात करता था। यह जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य आरोपी युवक के घर पहुंचे, जहां उसके परिजनों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक ने शादी या प्रेम का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहकाया है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


