किशनगंज में नाबालिग मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया:पुलिस ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, 2 आरोपी भागे

किशनगंज में नाबालिग मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया:पुलिस ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, 2 आरोपी भागे

किशनगंज शहर के सिटी तघरिया में सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को 100 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की। पुलिस को सिटी तघरिया के समीप मादक पदार्थ की डिलीवरी की सूचना मिली थी। इसके बाद, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद हुई। मादक पदार्थ मिलने के बाद नाबालिग को तुरंत थाना लाया गया। दो युवकों ने यह पैकेट ‘मुल्तानी मिट्टी’ कहकर दिया पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने उसे यह पैकेट ‘मुल्तानी मिट्टी’ कहकर दिया था। युवकों ने उसे बताए गए स्थान पर पहुंचाने के बदले एक हजार रुपये देने का वादा किया था।पुलिस ने उन दोनों युवकों की पहचान कर ली है, जिन्होंने नाबालिग को मादक पदार्थ दिया था। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है और मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। ”जिले में नशे के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा” एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नशे के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। किशनगंज शहर के सिटी तघरिया में सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को 100 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की। पुलिस को सिटी तघरिया के समीप मादक पदार्थ की डिलीवरी की सूचना मिली थी। इसके बाद, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद हुई। मादक पदार्थ मिलने के बाद नाबालिग को तुरंत थाना लाया गया। दो युवकों ने यह पैकेट ‘मुल्तानी मिट्टी’ कहकर दिया पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने उसे यह पैकेट ‘मुल्तानी मिट्टी’ कहकर दिया था। युवकों ने उसे बताए गए स्थान पर पहुंचाने के बदले एक हजार रुपये देने का वादा किया था।पुलिस ने उन दोनों युवकों की पहचान कर ली है, जिन्होंने नाबालिग को मादक पदार्थ दिया था। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है और मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। ”जिले में नशे के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा” एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नशे के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *