नाबालिग भाई दोस्त संग मिलकर बहन के बॉयफ्रेंड को मार-डाला:मारपीट के बाद धारदार हथियार से किया हमला, फिर लाश को तालाब में फेंका

नाबालिग भाई दोस्त संग मिलकर बहन के बॉयफ्रेंड को मार-डाला:मारपीट के बाद धारदार हथियार से किया हमला, फिर लाश को तालाब में फेंका

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग भाई अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। फिर शव को तालाब में फेंक दिया। बॉयफ्रेंड अपनी मौसी के घर से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने वारदात का अंजाम दिया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम ग्राम धरदेई निवासी राहुल चौहान (27) है। उसका नाबालिग के बहन से प्रेम संबंध था। दोनों मोबाइल पर बाचीत भी करते थे। जो नाबालिग भाई को नागवार लगी। उसने अपने 6-7 दोस्तों ने मिलकर पहले राहुल को जमकर पीटा, वह भागने की कोशिश करने लगा तो आरोपियों ने घेरकर मारपीट की। फिर धारदार हथियार से राहुल पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रविवार 2 बालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देखिए पहले ये तस्वीरें- पढ़िए हत्या की सिलसिलेवार पूरी कहानी दरअसल, 11 फरवरी को ग्राम धरदेई के पुरेना तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जानकारी मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में युवक की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रा निवासी राहुल चौहान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि राहुल अपने एक दोस्त के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने राहुल के दोस्त से पूछताछ की। उसने बताया कि मेला घूमने के बाद वे शाम करीब 5-6 बजे राहुल की मौसी के घर गए थे और लगभग 6 बजे घर से निकले। इस दौरान बीच रास्ते में रोककर मारपीट की बात बताई। हालांकि, मौके से वह भाग निकला था। इधर, दोस्त के बताए अनुसार पुलिस नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने 5 और आरोपियों को पकड़ा। सभी अपना जुर्म कबूला। इस मामले में पुलिस ने 2 बालिग कोमल कर्ष (23) और राजवीर अनंत (19) को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जबकि 4 नाबालिग को बाल संक्षेप्रण गृह भेजा गया है। इस मामले में शिवरीनारायण थाना पुलिस का कहना है कि हत्या के मामला में 2 बालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या का मास्टरमाइंड नाबालिग भाई है। इस मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। ………………………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बॉयफ्रेंड ने पैर पकड़ा, दोस्त ने मुंह दबाया..तीसरे ने गला-घोंटा: 2 महीने बाद मिला लड़की का कंकाल, शादी के लिए जिद करने पर मर्डर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने युवती को मिलने बुलाया। फिर दोस्तों संग मिलकर गला घोंटकर मारा। वारदात के बाद शव कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया था। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी का है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *