किशनगंज में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने दूर के रिश्तेदार मामा पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में गुरुवार को महिला थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना 1 सितंबर को हुई थी,आरोपी ने सुनसान जगह का उठाया फायदा प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 1 सितंबर को हुई थी। नाबालिग लड़की अपने चाचा के घर पढ़ने गई थी। पढ़ाई के बाद जब वह घर लौट रही थी, तो रास्ते में एक सुनसान गली पड़ती है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी आरोपी मोहम्मद सज्जाद ने इसी सुनसान जगह का फायदा उठाया। आरोपी ने लड़की का पीछा किया और उसका रास्ता रोककर पीने के लिए पानी मांगा। कुछ देर बाद, वह नाबालिग लड़की को जबरन एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घटना का विरोध भी किया। घटना का जिक्र न करने की धमकी, नाबालिग महिला थाना पहुंची आरोपी ने घटना का जिक्र किसी से भी न करने की धमकी देकर नाबालिग को चुप करा दिया। इस मामले को लेकर बाद में पंचायती भी हुई, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद नाबालिग लड़की न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के आवेदन पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशनगंज में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने दूर के रिश्तेदार मामा पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में गुरुवार को महिला थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना 1 सितंबर को हुई थी,आरोपी ने सुनसान जगह का उठाया फायदा प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 1 सितंबर को हुई थी। नाबालिग लड़की अपने चाचा के घर पढ़ने गई थी। पढ़ाई के बाद जब वह घर लौट रही थी, तो रास्ते में एक सुनसान गली पड़ती है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी आरोपी मोहम्मद सज्जाद ने इसी सुनसान जगह का फायदा उठाया। आरोपी ने लड़की का पीछा किया और उसका रास्ता रोककर पीने के लिए पानी मांगा। कुछ देर बाद, वह नाबालिग लड़की को जबरन एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घटना का विरोध भी किया। घटना का जिक्र न करने की धमकी, नाबालिग महिला थाना पहुंची आरोपी ने घटना का जिक्र किसी से भी न करने की धमकी देकर नाबालिग को चुप करा दिया। इस मामले को लेकर बाद में पंचायती भी हुई, लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद नाबालिग लड़की न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की के आवेदन पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


