दरभंगा पहुंचे मंत्री संजय पासवान:बच्ची से रेप और हत्या मामला; पीड़ित परिवार से मिले, बोले- स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधी को दी जाएगी सजा

दरभंगा पहुंचे मंत्री संजय पासवान:बच्ची से रेप और हत्या मामला; पीड़ित परिवार से मिले, बोले- स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधी को दी जाएगी सजा

बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान मंगलवार को दरभंगा पहुंचे। रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर न्याय और मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अपराधी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से स्पीड ट्रायल चलाकर आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलाने की दिशा में काम कर रही है। इस घटना से बेहद मर्माहत हूं। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता। एसपी से भी बातचीत हुई है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इस दिशा में सरकार काम कर रही है। हरसंभव सहयोग का आश्वासन लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के नेता चिराग पासवान के निर्देश पर एक टीम गठित कर दरभंगा भेजा गया है। इस मौके पर लोजपा(रा.) पार्टी के अलौली विधायक, छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस, परशुराम पासवान, शोभा सिन्हा पासवान और मो कैफी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अब जानिए क्या है पूरा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शनिवार के 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। रोड जामकर जमकर बवाल काटा। पथराव और आगजनी कर शहर में करीब 3 घंटा तक हंगामा करते हुए। भीड़ को काबू करने के लिए 10 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान मंगलवार को दरभंगा पहुंचे। रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर न्याय और मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अपराधी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से स्पीड ट्रायल चलाकर आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलाने की दिशा में काम कर रही है। इस घटना से बेहद मर्माहत हूं। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता। एसपी से भी बातचीत हुई है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। इस दिशा में सरकार काम कर रही है। हरसंभव सहयोग का आश्वासन लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के नेता चिराग पासवान के निर्देश पर एक टीम गठित कर दरभंगा भेजा गया है। इस मौके पर लोजपा(रा.) पार्टी के अलौली विधायक, छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस, परशुराम पासवान, शोभा सिन्हा पासवान और मो कैफी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अब जानिए क्या है पूरा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शनिवार के 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। रोड जामकर जमकर बवाल काटा। पथराव और आगजनी कर शहर में करीब 3 घंटा तक हंगामा करते हुए। भीड़ को काबू करने के लिए 10 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *