मंत्री बोले- यह सपा सरकार नहीं, योगी सरकार:सपा विधायक ने कहा-क्षेत्र की 90 प्रतिशत सड़कें खराब, कोई अधिकारी नहीं सुन रहा

मंत्री बोले- यह सपा सरकार नहीं, योगी सरकार:सपा विधायक ने कहा-क्षेत्र की 90 प्रतिशत सड़कें खराब, कोई अधिकारी नहीं सुन रहा

यूपी विधानसभा में बजट सत्र के 8वें दिन बुधवार को चर्चा जारी है। सपा विधायक अनिल प्रधान ने अपने क्षेत्र की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया तो मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह सपा की नहीं योगी सरकार है। पहले 8 साल में सड़कों का नवीनीकरण होता था लेकिन अब 5 साल में ही हो जा रहा। मंत्री ने बताया- खनन की वजह से कुछ सड़कें जल्दी टूट रहीं। चित्रकूट में नवीनीकरण में 26 करोड़ 80 लाख रुपए आवंटित किया गया। मंगलवार को विधानसभ में काफी गहमागहमी रही। अनिल प्रधान के सवाल पर बेसिक शिक्षा मंत्री ने बताया था कि नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने स्पीकर से बताया था कि दरोगा तक उनका फोन नहीं उठाते। अब सदन ही पुलिस अधिकारियों को आदेश दे। हालांकि, जवाब देते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा था-कुछ मंत्री बदतमीज हो सकते हैं लेकिन कुछ अन्य व्यस्तताओं या स्वास्थ्य कारणों से भी फोन नहीं रिसीव किए होंगे। सदन में विधायक रागिनी सोनकर ने व्यंग्य सुनाते हुए इंटर कॉलेजों में विज्ञान संकाय की बदहाली का मुद्दा उठाया था तो माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शायरी सुनाकर उनको जवाब दिया था। बुधवार को विधानसभा में क्या-क्या हो रहा? जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *