राज्य मंत्री विश्नोई ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की सलामी दी सामूहिक योग और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां रही आकर्षक

राज्य मंत्री विश्नोई ने फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट की सलामी दी सामूहिक योग और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां रही आकर्षक

धनाऊ | तहसील स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनाऊ के खेल मैदान में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। स्थानीय विकास अधिकारी सुभाष चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च-पास्ट को सलामी दी। समारोह में धनाऊ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक परेड, शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त धनाऊ मुख्यालय एवं आसपास के विद्यालयों राउमावि सुरते की ढाणी, राउप्रावि गोरों का तला, काबली मुसलमान की ढाणी, कुंभाणियों का तला, ताराणियों की ढाणी, पावड़ो का तला, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय धनाऊ, आदर्श विद्या मंदिर धनाऊ सहित अन्य विद्यालयों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। धनाऊ क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुरते की ढाणी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्षिक उत्सव एवं गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। समारोह की अध्यक्षता धनाऊ सरपंच खेमी देवी ने की। भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर जिले में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई ने प्रात 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च-पास्ट की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री विश्नोई ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारा गणतंत्र हमारी परंपराओं, संस्कृति और संविधान की गरिमा का प्रतीक है। विश्नोई ने कहा कि इस वर्ष वंदे मातरम के सृजन के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह गीत एकता, त्याग और मातृशक्ति का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रवाद को नई ऊर्जा दी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, बल्कि हर भारतीय की आत्मा की आवाज है, जो स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। आने वाले समय में दिल्ली में आयोजित होने वाली एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट भारत को तकनीकी नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ाएगी। इसके तीन स्तंभ पीपल, प्रोग्रेस और पर्यावरण आमजन के जीवन को आसान बनाने के साथ आर्थिक वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को भी बल देंगे। मुख्य समारोह में परेड कमांडर सीआई चैनप्रकाश के नेतृत्व में बीएसएफ, आरएसी, राजस्थान पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर तथा रोवर-रेंजर दलों ने मार्च-पास्ट में भाग लिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड, स्कूली बच्चों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन, समूह गान, वंदे मातरम, सामूहिक योग, लोक नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व नवाचारों की झांकियां समारोह का विशेष आकर्षण रही। समारोह में चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी नरेन्द्रसिंह मीणा सहित प्रशासनिक, सैन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाड़मेर में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, श्री किसान बोर्डिंग हाउस संस्थान, आजाद सिंह राठौड़ के कार्यालय एवं सांसद सेवा केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *