मंत्री निर्मला भूरिया ने किया तीन प्रमुख मार्गों का भूमिपूजन:पेटलावद में 91 करोड़ की लागत से बनेंगी; बोलीं- पक्की सड़कें विकास की पहली सीढ़ी

मंत्री निर्मला भूरिया ने किया तीन प्रमुख मार्गों का भूमिपूजन:पेटलावद में 91 करोड़ की लागत से बनेंगी; बोलीं- पक्की सड़कें विकास की पहली सीढ़ी

झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने शुक्रवार को तीन प्रमुख सड़क मार्गों का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली इन पक्की सड़कों से न केवल दर्जनों गांवों की राह आसान होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। 40 किमी लंबा मुख्य मार्ग बनेगा लाइफलाइन भूमिपूजन किए गए कार्यों में सबसे महत्वपूर्ण मोहनपुरा-धतुरिया-झकनावदा-टिमायची मार्ग है। 40.10 किलोमीटर लंबे इस वृहद सड़क प्रोजेक्ट पर 8819.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग क्षेत्र के एक बड़े ग्रामीण हिस्से को आपस में जोड़ने वाली मुख्य लाइफलाइन साबित होगा। अन्य प्रमुख संपर्क मार्गों का भी शुभारंभ मुख्य मार्ग के साथ ही मंत्री भूरिया ने दो अन्य महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों की भी आधारशिला रखी: मातापाड़ा भद्रकाली मंदिर से सागड़िया: 1.50 किलोमीटर लंबा मार्ग। डाबड़ी फाटा से बैगनबर्डी: 1.20 किलोमीटर लंबा मार्ग। “पक्की सड़कें विकास की पहली सीढ़ी” विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर मंत्री निर्मला भूरिया ने ग्राम बैकल्दा और बैगनबर्डी में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पक्की सड़कों का निर्माण क्षेत्र के हजारों नागरिकों की पुरानी मांग थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *