वन मंत्री श्री केदार कश्यप 04 अप्रैल को कोंडागांव जिले के सुदूर ग्राम केजंग पहुंचे। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री ने क्षेत्रवासियों को लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए के 11 विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनका भूमिपूजन किया गया। बस्तर संभाग विकास की ओर बढ़ेगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री कश्यप ने कहा कि यह क्षेत्र पूर्व में माओवाद से प्रभावित रहा है, किन्तु अब पूरा छत्तीसगढ़ माओवाद के प्रभाव से मुक्त हो गया है। श्री कश्यप ने जोर दिया कि अब बस्तर संभाग भयमुक्त होकर विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ेगा और अधिक समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार मिलेगा। विभिन्न कार्यों का हुआ भूमिपूजन भूमिपूजन किए गए कार्यों में ग्राम पंचायत कुधूर में 1 किमी मुरमीकरण कार्य, 19 लाख रुपए की लागत से शामिल है। इसके अतिरिक्त, तरईपारा से पंडेला घर तक 9.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत कोरमेल के पटेलपारा में 9.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण, और ग्राम पंचायत जोडेंगा में सांस्कृतिक भवन से कमलू घर तक 9.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया। अन्य कार्यों में ग्राम पंचायत पदनार में प्राथमिक शाला भवन से समलू घर तक 9.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत पुसपाल में नीचेपारा में कुलधर घर से सुधीर यादव घर तक 9.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण, और ग्राम पंचायत मड़ागांव में सांस्कृतिक भवन से पीलाराम घर तक 9.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य भी शामिल हैं। ग्राम पंचायत केजंग में घोटुल गुड़ी के पास 6 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण का कार्य भी किया जाएगा।


