मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से दूरी, काम करने की जताई असमर्थता !

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से दूरी, काम करने की जताई असमर्थता !

MP News: मध्यप्रदेश के सियासी परिदृश्य में अलग-थलग नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बीते दिन जनसुनवाई करने पार्टी के प्रदेश मु’ख्यालय पहुंचे। उनके चेहरे की रंगत उड़ी थी। संगठन ने मंत्रियों की जनसुनवाई के लिए दोपहर एक से तीन बजे तक समय तय किया है, लेकिन एक घंटे पहले ही खानापूर्ति कर मंत्री कैलाश रवाना हो लिए। ऐसा प्रतीत हुआ, जैसे वे सिर्फ उपस्थित दर्ज कराने पहुंचे हों। खैर जब जनसुनवाई का समन्वय समिति से उनके समय से पहले जाने पर सवाल पूछा गया तो सभी आवेदक पूरे हो गए, कोई बचा ही नहीं तो मंत्री चले गए।

नाराजगी के बीच एक चर्चा ये भी

कैलाश की नाराजगी के बीच सियासी गलियारे में एक चर्चा यह भी है कि उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को अपनी नाराजगी से वाकिफ करवा दिया है। और साथ ही सरकार के साथ काम करने की असमर्थता भी जताई है। जिसको लेकर संगठन में लगातार मंथन का दौर चल रहा है। हालांकि इस बारे में पार्टी का हर नेता खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहा है। लेकिन अंदरखाने में चर्चाएं तेज हैं।

कैबिनेट बैठकों में भी कम सक्रिय दिखे

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सरकार के बीच आपसी अदावत के चर्चे पार्टी गलियारे से लेकर विपक्षी खेमे तक हो रहे हैं। कैलाश की सरकार से नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वरिष्ठ मंत्री होने के बावजूद दो कैबिनेट बैठक से दूरी बना रखी है। हालांकि संगठन की लगाई ड्यूटी को निभाना उनकी मजबूरी भी माना जा रहा है। उन्हें पता है कि अगर संगठन के सामने जरा भी नाराजगी दिखाई तो सियासी भविष्य संकट में पड़ सकता है। इसलिए उपस्थित दर्ज करवाने जनसुनवाई में पहुंचे। वहीं कांग्रेस भी उनके इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार हमलावर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *