मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री और यूपी सरकार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह आज मेरठ रहेंगे। प्रभारी मंत्री 8-9 जनवरी को मेरठ में रहेंगे। यहां वो विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। आठ जनवरी की शाम को मेरठ में सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। रात में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय शंकर आश्रम जाएंगे। वहां पर आरएसएस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नौ जनवरी को सर्किट हाउस में भाजपा की जिला व महानगर इकाइयों की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री विकास भवन सभागार में विकास कार्यों, बजट व कानून व्यवस्था से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


