समस्तीपुर शहर के महासंघ भवन कार्यालय परिसर में राजस्व कर्मचारियों ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के सभी अंचलों से सैकड़ों राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन, विशेषकर भूमि सुधार मंत्री पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक की अध्यक्षता कंचन कुमार ने की। भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री महेंद्र पंडित ने बताया कि बिहार के भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा विभिन्न जिलों में जनता दरबार लगाकर राजस्व कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारियों से कई तरह के काम लिए जाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें परेशान किया जाता है। पंडित ने दाखिल-खारिज प्रक्रिया का उदाहरण दिया, जिसमें कम से कम 75 दिन लगते हैं, फिर भी कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है। बोले- मंत्री की हिटलरशाही के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेंगे महेंद्र पंडित ने आगे कहा कि भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा की हिटलर शाही के खिलाफ राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। महामंत्री राम कुमार झा और महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में भूमि सुधार कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन आयोजित करने का अनुरोध किया, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। महामंत्री राम कुमार झा ने उपस्थित राजस्व कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि नए वर्ष में उनकी समस्याओं को लेकर सरकार से शिष्ट मंडलीय बातचीत की जाएगी। उन्होंने पिछले हड़ताल में हुए समझौतों, जिसमें गृह जिले में ट्रांसफर का मामला भी शामिल है, को लागू कराने का काम करने का भरोसा दिया। सभी उपस्थित राजस्व कर्मियों ने सर्वसम्मति से जिला सम्मेलन आयोजित करने और अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पर उतरने की सहमति प्रदान की। बैठक में कोषाध्यक्ष अनिल कुमार करण, श्री निवास कुमार, अरविंद कुमार, नियाज अहमद, शशि कुमार यादव, वरुण कुमार शर्मा, चंदन लाल गुप्ता, मुन्ना कुमार, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार (समस्तीपुर सदर) और राजीव कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। समस्तीपुर शहर के महासंघ भवन कार्यालय परिसर में राजस्व कर्मचारियों ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के सभी अंचलों से सैकड़ों राजस्व कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन, विशेषकर भूमि सुधार मंत्री पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक की अध्यक्षता कंचन कुमार ने की। भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री महेंद्र पंडित ने बताया कि बिहार के भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा विभिन्न जिलों में जनता दरबार लगाकर राजस्व कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारियों से कई तरह के काम लिए जाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें परेशान किया जाता है। पंडित ने दाखिल-खारिज प्रक्रिया का उदाहरण दिया, जिसमें कम से कम 75 दिन लगते हैं, फिर भी कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है। बोले- मंत्री की हिटलरशाही के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेंगे महेंद्र पंडित ने आगे कहा कि भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा की हिटलर शाही के खिलाफ राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। महामंत्री राम कुमार झा और महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में भूमि सुधार कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन आयोजित करने का अनुरोध किया, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। महामंत्री राम कुमार झा ने उपस्थित राजस्व कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि नए वर्ष में उनकी समस्याओं को लेकर सरकार से शिष्ट मंडलीय बातचीत की जाएगी। उन्होंने पिछले हड़ताल में हुए समझौतों, जिसमें गृह जिले में ट्रांसफर का मामला भी शामिल है, को लागू कराने का काम करने का भरोसा दिया। सभी उपस्थित राजस्व कर्मियों ने सर्वसम्मति से जिला सम्मेलन आयोजित करने और अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पर उतरने की सहमति प्रदान की। बैठक में कोषाध्यक्ष अनिल कुमार करण, श्री निवास कुमार, अरविंद कुमार, नियाज अहमद, शशि कुमार यादव, वरुण कुमार शर्मा, चंदन लाल गुप्ता, मुन्ना कुमार, पप्पू कुमार, अभिषेक कुमार (समस्तीपुर सदर) और राजीव कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।


