मंत्री एके शर्मा ने मऊ में किए घाटों का लोकार्पण:938 लाख रुपए की लागत से तमसा नदी तट पर निर्माण, CSR फंड से बना

मंत्री एके शर्मा ने मऊ में किए घाटों का लोकार्पण:938 लाख रुपए की लागत से तमसा नदी तट पर निर्माण, CSR फंड से बना

महाशिवरात्रि के अवसर पर मऊ जनपद को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ महादेव मंदिर परिसर स्थित तमसा नदी तट पर 938 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित घाटों का लोकार्पण किया। यह परियोजना आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर फंड से पूरी की गई है। धौलपुर रेड स्टोन से सुसज्जित इन घाटों ने पूरे परिसर को नया स्वरूप प्रदान किया है। घाट परिसर में भगवान शिव की 61 फीट ऊंची कंक्रीट निर्मित प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गई है। राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित यह प्रतिमा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक मानी जा रही है। 7 तस्वीरें देखिए… लोकार्पण के अवसर पर मंत्री शर्मा ने कहा कि जिस स्थान पर आज श्रद्धालु आरती और दर्शन कर रहे हैं, कभी वहां गंदगी और अव्यवस्था का माहौल था। उन्होंने बताया कि लोग पहले यहां आने से कतराते थे। मंत्री ने जोर दिया कि अब मऊ ‘माफिया-मुक्त मऊ’ की नई पहचान बना रहा है, जहां शासन डर से नहीं बल्कि निर्णय से चलता है। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था में सुधार और विकास कार्यों की निरंतरता को इसकी बदलती छवि का श्रेय दिया। मंत्री शर्मा ने घोषणा की कि मऊ महादेव धाम को उत्तर प्रदेश का ‘कैलाश’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर यहां एक आधुनिक ग्रीन पार्क का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यह स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सके। मंत्री ने विश्वास दिलाया कि सड़क, बिजली, नगर विकास और धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के माध्यम से जिले के विकास की गति आगे भी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *