समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर के करीब पहुंच गई। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछिया हवा चल रही है। जिससे कनकनी बढ़ गई है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान से 3.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह की आद्रता 97 फीसदी, जबकि दोपहर में की सापेक्ष आर्द्रता 77 फीसदी रही। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि आगामी 11 जनवरी तक ज्यादा सुधार होने की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दोपहर के समय धूप खिलेगी। सुबह में कोहरा छाया रहेगा। ट्रेन सेवा पर कोहरे का असर ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है। नई दिल्ली-जयनगर के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस(12562) पिछले 10 दिनों से लगातार लेट चल रही है। गुरुवार को भी यह ट्रेन 5 घंटा देरी से समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके अलावा ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस(11123) 2 घंटा लेट है। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस(15566) भी करीब 5 घंटा लेट से चल रही है। आम्रपाली एक्सप्रेस(15708) डेढ़ घंटा लेट से चल रही है। अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस(19483) ढाई घंटा लेट से समस्तीपुर पहुंचेगी। सरजू जमुना एक्सप्रेस(14650) भी 3 घंटा 40 मिनट लेट से समस्तीपुर आने की संभावना है। जबकि बाग एक्सप्रेस( 13020) भी 2 घंटा 10 मिनट लेट है। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दूसरे मंडल से ही ट्रेन लेट से पहुंच रही है। यात्री ट्रेनों की स्टेटस देखने के बाद ही घर से निकलें, ताकि उन्हें कड़ाके की ठंड में प्लेटफॉर्म पर परेशानियों का सामना करना ना पड़े। समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर के करीब पहुंच गई। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछिया हवा चल रही है। जिससे कनकनी बढ़ गई है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान से 3.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह की आद्रता 97 फीसदी, जबकि दोपहर में की सापेक्ष आर्द्रता 77 फीसदी रही। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि आगामी 11 जनवरी तक ज्यादा सुधार होने की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। दोपहर के समय धूप खिलेगी। सुबह में कोहरा छाया रहेगा। ट्रेन सेवा पर कोहरे का असर ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा है। नई दिल्ली-जयनगर के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस(12562) पिछले 10 दिनों से लगातार लेट चल रही है। गुरुवार को भी यह ट्रेन 5 घंटा देरी से समस्तीपुर पहुंचेगी। इसके अलावा ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस(11123) 2 घंटा लेट है। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस(15566) भी करीब 5 घंटा लेट से चल रही है। आम्रपाली एक्सप्रेस(15708) डेढ़ घंटा लेट से चल रही है। अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस(19483) ढाई घंटा लेट से समस्तीपुर पहुंचेगी। सरजू जमुना एक्सप्रेस(14650) भी 3 घंटा 40 मिनट लेट से समस्तीपुर आने की संभावना है। जबकि बाग एक्सप्रेस( 13020) भी 2 घंटा 10 मिनट लेट है। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दूसरे मंडल से ही ट्रेन लेट से पहुंच रही है। यात्री ट्रेनों की स्टेटस देखने के बाद ही घर से निकलें, ताकि उन्हें कड़ाके की ठंड में प्लेटफॉर्म पर परेशानियों का सामना करना ना पड़े।


