भागलपुर में पारा लुढ़का, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस:एयर पॉल्यूशन बढ़ा, जिले का AQI लेवल 231 तक पहुंचा; ठंड से राहत के आसार नहीं

भागलपुर में पारा लुढ़का, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस:एयर पॉल्यूशन बढ़ा, जिले का AQI लेवल 231 तक पहुंचा; ठंड से राहत के आसार नहीं

भागलपुर में कड़ाके ठंड पड़ रही है। फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सर्द पछिया हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। भीषण ठंड, पछिया हवा और प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय भी राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री के करीब रहा। पारा गिरने से सुबह और शाम के साथ अब दिन में भी कनकनी महसूस की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। दिन निकलने के बावजूद तेज धूप नहीं निकल पा रही है। ठंडी पछिया हवा चलने से तापमान का असर और तीखा महसूस हो रहा है। लोग दोपहर में भी ऊनी कपड़ों और जैकेट का सहारा लेने को मजबूर हैं। अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। AQI लेवल 231 पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। सुबह के समय धुंध और प्रदूषित हवा की चादर शहर पर छाई रहती है। इससे सांस से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, सांस फूलने और आंखों में जलन की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिहाड़ी मजदूर भी परेशान मौसम के इस बदले मिजाज का असर बाजार और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ा है। ठंड के कारण सड़कों पर आवाजाही कम नजर आ रही है। रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर और खुले में काम करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ ज्ञान शंकर ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं और स्थिर वातावरण के कारण ठंड और प्रदूषण का असर फिलहाल बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक तापमान में खास बढ़ोतरी के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ठंड और प्रदूषण से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का उपयोग करें। बदलते मौसम के बीच सतर्कता जरूरी है। भागलपुर में कड़ाके ठंड पड़ रही है। फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सर्द पछिया हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। भीषण ठंड, पछिया हवा और प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय भी राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री के करीब रहा। पारा गिरने से सुबह और शाम के साथ अब दिन में भी कनकनी महसूस की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। दिन निकलने के बावजूद तेज धूप नहीं निकल पा रही है। ठंडी पछिया हवा चलने से तापमान का असर और तीखा महसूस हो रहा है। लोग दोपहर में भी ऊनी कपड़ों और जैकेट का सहारा लेने को मजबूर हैं। अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या ठंड के साथ-साथ वायु प्रदूषण ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। AQI लेवल 231 पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। सुबह के समय धुंध और प्रदूषित हवा की चादर शहर पर छाई रहती है। इससे सांस से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी, सांस फूलने और आंखों में जलन की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिहाड़ी मजदूर भी परेशान मौसम के इस बदले मिजाज का असर बाजार और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ा है। ठंड के कारण सड़कों पर आवाजाही कम नजर आ रही है। रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर और खुले में काम करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ ज्ञान शंकर ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं और स्थिर वातावरण के कारण ठंड और प्रदूषण का असर फिलहाल बना रहेगा। अगले कुछ दिनों तक तापमान में खास बढ़ोतरी के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ठंड और प्रदूषण से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का उपयोग करें। बदलते मौसम के बीच सतर्कता जरूरी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *