शेखपुरा में मिनी शराब फैक्ट्री नष्ट, कारोबारी गिरफ्तार:उत्पाद पुलिस ने 67 लीटर शराब और उपकरण जब्त किए

शेखपुरा में मिनी शराब फैक्ट्री नष्ट, कारोबारी गिरफ्तार:उत्पाद पुलिस ने 67 लीटर शराब और उपकरण जब्त किए

शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सदर प्रखंड के पचना गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर शराब बनाते एक कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल से 67 लीटर शराब और शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान पचना गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। बरामद अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अपने घर में छिपकर शराब का निर्माण कर रहा था छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी और उत्पाद थाना में तैनात एएसआई दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उत्पाद निरीक्षक सह उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि कारोबारी काफी समय से अपने घर में छिपकर शराब का निर्माण कर रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया था। इस संबंध में गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में उत्पाद पुलिस ने एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सदर प्रखंड के पचना गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर शराब बनाते एक कारोबारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। घटनास्थल से 67 लीटर शराब और शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान पचना गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। बरामद अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अपने घर में छिपकर शराब का निर्माण कर रहा था छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक निशा कुमारी और उत्पाद थाना में तैनात एएसआई दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उत्पाद निरीक्षक सह उत्पाद थाना अध्यक्ष अमित आनंद ने बताया कि कारोबारी काफी समय से अपने घर में छिपकर शराब का निर्माण कर रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया था। इस संबंध में गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *