मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री मिली:छापेमारी में 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार, 3 पिस्टल बरामद

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री मिली:छापेमारी में 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार, 3 पिस्टल बरामद

मुंगेर में अवैध हथियारों के निर्माण और खरीद-फरोख्त के खिलाफ पुलिस के अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्टल, तीन मैगजीन और दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं। हालांकि, पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शीतलपुर पहाड़ के उत्तर नवनिर्मित पक्की सड़क के पास कुछ लोग अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की गई। आरोपी कई दिनों से इस अवैध धंधे में शामिल थे
मौके से बरदह निवासी मो. औरंगजेब और मो. रेहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि मो. इरशाद भागने में सफल रहा। सदर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मो. औरंगजेब दिव्यांग है। दोनों आरोपी कई दिनों से इस अवैध धंधे में शामिल थे। वे तैयार हथियारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और उनकी डिलीवरी का काम करते थे, जिसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे। फरार आरोपी मो. इरशाद ही अवैध हथियारों का निर्माण कर उनकी आपूर्ति करता था। पुलिस अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि अवैध हथियार गिरोह अब दिव्यांग व्यक्तियों का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर आमतौर पर पुलिस या आम नागरिकों को आसानी से शक नहीं होता, जिससे हथियारों की ढुलाई अपेक्षाकृत आसान हो जाती है। पहाड़ी जंगल में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री
इसी कड़ी में दो दिन पहले गुरुवार को पुलिस ने हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के कुल्हाड़िया पहाड़ी जंगल में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था और मौके से निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए थे। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए अवेद हथियार की खरीद बिक्री करने वाले तस्कर को मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। बता दें कि प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे के द्वारा जब से मुफस्सिल थाना की कमान लिया गया है तब से लगातार फरार अभिक्तों के अलावे हथियार तस्करों पर खासकर विशेष कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष के लगातार कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब तस्कर के अलावे हथियार तस्करों में हड़कंप मची हुई है। सदर डीएसपी ने कहा कि मुख्य अभियुक्त मो. इरशाद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस बरामद हथियारों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंगेर में अवैध हथियारों के निर्माण और खरीद-फरोख्त के खिलाफ पुलिस के अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्टल, तीन मैगजीन और दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं। हालांकि, पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शीतलपुर पहाड़ के उत्तर नवनिर्मित पक्की सड़क के पास कुछ लोग अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की गई। आरोपी कई दिनों से इस अवैध धंधे में शामिल थे
मौके से बरदह निवासी मो. औरंगजेब और मो. रेहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि मो. इरशाद भागने में सफल रहा। सदर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार मो. औरंगजेब दिव्यांग है। दोनों आरोपी कई दिनों से इस अवैध धंधे में शामिल थे। वे तैयार हथियारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और उनकी डिलीवरी का काम करते थे, जिसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे। फरार आरोपी मो. इरशाद ही अवैध हथियारों का निर्माण कर उनकी आपूर्ति करता था। पुलिस अधिकारी ने यह भी खुलासा किया कि अवैध हथियार गिरोह अब दिव्यांग व्यक्तियों का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर आमतौर पर पुलिस या आम नागरिकों को आसानी से शक नहीं होता, जिससे हथियारों की ढुलाई अपेक्षाकृत आसान हो जाती है। पहाड़ी जंगल में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री
इसी कड़ी में दो दिन पहले गुरुवार को पुलिस ने हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के कुल्हाड़िया पहाड़ी जंगल में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था और मौके से निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए थे। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए अवेद हथियार की खरीद बिक्री करने वाले तस्कर को मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। बता दें कि प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे के द्वारा जब से मुफस्सिल थाना की कमान लिया गया है तब से लगातार फरार अभिक्तों के अलावे हथियार तस्करों पर खासकर विशेष कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष के लगातार कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब तस्कर के अलावे हथियार तस्करों में हड़कंप मची हुई है। सदर डीएसपी ने कहा कि मुख्य अभियुक्त मो. इरशाद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस बरामद हथियारों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *