करोड़पति यूट्यूबर ने TV पर किया पत्नी को तलाक देने का ऐलान, पत्नी बोली- मुझे प्रेग्नेंसी में…

करोड़पति यूट्यूबर ने TV पर किया पत्नी को तलाक देने का ऐलान, पत्नी बोली- मुझे प्रेग्नेंसी में…

Youtuber Rajab Butt Divorce With Wife: इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड या हॉलीवुड नहीं बल्कि यूट्यूबर्स ज्यादा सुर्खियों में हैं। पहले अनुराग डोभाल जिन्हें लोग UK07 राइडर के नाम से जानते हैं वह अपने सुसाइड अपेम्पट को लेकर चर्चा में हैं अब एक और फेमस यूट्यूबर की जिंदगी भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के सबसे फेमस और अमीर यूट्यूबर रजब बट्ट की। जो अपनी आलीशान जीवनशैली और महंगी शादियों के लिए पहचाने जाते हैं। रजब ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी पत्नी ईमान से तलाक लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस खबर ने न केवल उनके फैंस को बल्कि पूरे सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।

यूट्यूबर रजब बट्ट ने किया अपने तलाक का ऐलान (Youtuber Rajab Butt Divorce With Wife)

रजब बट्ट ने पॉडकास्ट में अपनी शादीशुदा जिंदगी के कड़वे अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि वह अब इस रिश्ते को और आगे नहीं खींच सकते। उन्होंने बताया, “मैं दिखावे का झूठा रिश्ता नहीं चला सकता। डेढ़ साल की शादी में मेरी पत्नी महज डेढ़ महीने मेरे साथ रही और बाकी वक्त अपने मायके में गुजारा।”

Youtuber Rajab Bhatt Divorce

रजब भट्ट ने लगाए पत्नी पर आरोप (Youtuber Rajab Butt Divorce)

रजब ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ससुराल वालों ने उनके माता-पिता का अपमान किया है। रजब के मुताबिक, उनकी पत्नी ने उनकी मां को ‘परफ्यूम चोर’ कहा और उनकी सास ने उनके पिता की ‘औकात’ पर सवाल उठाए। रजब ने साफ लहजे में कहा कि जो इंसान उनके माता-पिता की इज्जत नहीं कर सकता, उसके साथ रहना मुमकिन नहीं है।

बेटे की कस्टडी और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का विवाद (Youtuber Rajab Butt wife)

अपने बेटे किवान के बारे में बात करते हुए रजब भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके पास जो कुछ भी है, वह उनके बेटे का ही है और उन्हें उससे मिलने से कोई नहीं रोक सकता। हालांकि, बेटा किसके साथ रहेगा, इसका फैसला आने वाला वक्त करेगा।

वहीं, रजब की पत्नी के भाई ने उन पर गंभीर आरोप लगाया था कि ईमान को प्रेग्नेंसी में रजब ने धोखा दिया। इस पर सफाई देते हुए रजब ने स्वीकार किया कि उनका एक ‘पास्ट’ (अतीत) था और यूके में रहते हुए उनका एक अफेयर रहा था। उन्होंने कहा, “मैंने उस गलती के लिए अपनी पत्नी से माफी मांगी थी, फिर उस बात को बार-बार घसीटने का क्या मतलब है?”

Youtuber Rajab Bhatt Divorce

कौन हैं रजब बट्ट?

रजब बट्ट पाकिस्तान के सबसे सफल व्लॉगर्स में से एक हैं, जो अपनी लग्जरी लाइफ और नोटों की बारिश करने वाली अपनी भव्य शादी के वीडियो के कारण चर्चा में आए थे। यूट्यूब से करोड़ों कमाने वाले रजब की शादी के हर फंक्शन में जिस तरह पैसा पानी की तरह बहाया गया था, उसे देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि यह रिश्ता महज डेढ़ साल में इस मोड़ पर पहुंच जाएगा। फिलहाल, इस तलाक के ऐलान के बाद पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *