गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार दूध व्यवसाई की मौत हो गई। सीसई गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी बच्चन राय (स्वर्गीय राम अवतार राय के बेटे) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब बच्चन राय साइकिल पर दूध बेचकर अपने घर लौट रहे थे। मॉडल अस्पताल भेजने से पहले ही मौत हो गई वापस लौटते समय एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से बच्चन राय साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया उनकी मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में साइकिल सवार दूध व्यवसाई की मौत हो गई। सीसई गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी बच्चन राय (स्वर्गीय राम अवतार राय के बेटे) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब बच्चन राय साइकिल पर दूध बेचकर अपने घर लौट रहे थे। मॉडल अस्पताल भेजने से पहले ही मौत हो गई वापस लौटते समय एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से बच्चन राय साइकिल सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया उनकी मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


