शाजापुर में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, अधेड़ घायल:आरोपी ड्राइवर मौके से फरार, गंगा ज्ञान हाई स्कूल के सामने हादसा

शाजापुर में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, अधेड़ घायल:आरोपी ड्राइवर मौके से फरार, गंगा ज्ञान हाई स्कूल के सामने हादसा

शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में शनिवार सुबह एक बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सत्यनारायण पिता हिंदू सिंह (50) गंभीर रुप से घायल हो गए। यह घटना श्री गंगा ज्ञान हाई स्कूल के सामने हुई। बाइक सहित सड़क पर गिरा व्यक्ति ग्राम बरनावद निवासी सत्यनारायण अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सत्यनारायण सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस के पायलट जितेंद्र कुमार और ईएमटी चंद्रप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को प्राथमिक इलाज देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहन बड़ोदिया पहुंचाया। आरोपी ड्राइवर टक्कर के बाद मौके से फरार सीएचसी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे से सत्यनारायण का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और फरार वाहन ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि घायल सत्यनारायण अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही मामले में आगे की जांच की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *