ऑटो-पिकअप की टक्कर में अधेड़ की मौत, चार घायल:चंदौली के चकिया में हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर

ऑटो-पिकअप की टक्कर में अधेड़ की मौत, चार घायल:चंदौली के चकिया में हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर

चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुप्पेपुर गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे हुआ। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें…
ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया बबुरी क्षेत्र से पांच सवारियां लेकर एक ऑटो चकिया की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चुप्पेपुर गांव के पास पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे एक पिकअप (मैजिक) वाहन से टकरा गया टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। मौके पर अधेड़ ने तोड़ा दम हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार घायलों को तुरंत संयुक्त जिला चिकित्सालय, चकिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला वाहन के अनियंत्रित होने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अव्यवस्थित यातायात के कारण हो चुके हैं कई हादसे ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने, गति नियंत्रण, संकेतक बोर्ड लगाने और निगरानी व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *