चौसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत:बढ़ौना मंदिर-पहाड़पुर बासा के बीच हुई घटना, सत्संग से लौट रहा था शख्स

चौसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत:बढ़ौना मंदिर-पहाड़पुर बासा के बीच हुई घटना, सत्संग से लौट रहा था शख्स

चौसा थाना क्षेत्र के बढ़ौना में आयोजित अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 115वें महाधिवेशन से लौट रहे 49 वर्षीय उदय शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चिरौरी वार्ड नंबर 5 के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, उदय शर्मा अपनी लाल अपाची मोटरसाइकिल से सत्संग देखकर नहर के रास्ते चिरौरी लौट रहे थे। बढ़ौना मंदिर और पहाड़पुर बासा के बीच नहर पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे नहर के किनारे गिर गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर चौसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। चौसा थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है और मामले की जांच जारी है। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। चौसा थाना क्षेत्र के बढ़ौना में आयोजित अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 115वें महाधिवेशन से लौट रहे 49 वर्षीय उदय शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चिरौरी वार्ड नंबर 5 के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, उदय शर्मा अपनी लाल अपाची मोटरसाइकिल से सत्संग देखकर नहर के रास्ते चिरौरी लौट रहे थे। बढ़ौना मंदिर और पहाड़पुर बासा के बीच नहर पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे नहर के किनारे गिर गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर चौसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। चौसा थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हुई है और मामले की जांच जारी है। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *