WPL में आज MI Vs UPW:दोनों टीमें सीजन में पहली बार भिड़ेंगी, यूपी को पहली जीत की तलाश

WPL-2026 का आठवां मुकाबला आज रोमांच से भरपूर रहने वाला है, जब मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वॉरियर्स (UPW) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन पहली बार आमने-सामने होंगी। मुंबई को पिछले 3 में से 2 में जीत मिली। जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, यूपी वॉरियर्स को पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में MI दूसरे और UPW पांचवें यानी आखिरी नंबर पर है। हेड टु हेड में मुंबई आगे
अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि यूपी वॉरियर्स (UPW) को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है।
हरमनप्रीत कौर टॉप परफॉर्मर
WPL-2026 में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में 165 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 74 रन रहा है। उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक लगाए हैं। फिलहाल, वे लीग की टॉप स्कोरर हैं। वहीं, गेंदबाजी में अमीलिया कर ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट झटके हैं।
लिचफील्ड UPW की टॉप स्कोरर
इस सीजन यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी में फीबी लिचफील्ड सबसे इंपैक्टफुल परफॉर्मेंस दी हैं। उन्होंने अब तक 2 मैचों में 98 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 78 रन रहा है। सोफी एक्लेस्टोन ने बॉलिंग में टीम की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने 2 मैचों में 2 विकेट झटके हैं। पिच रिपोर्ट
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग-फ्रेंडली मानी जाती है। नई गेंद से यहां अच्छा बाउंस और कैरी देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल पाते हैं। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती, जबकि तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में कुछ प्रभाव डाल सकते हैं। नाइट मैचों में ओस मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड रन बनाना और आसान बना देती है। वेदर रिपोर्ट
गुरुवार को DY पाटिल स्टेडियम में तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।​​​​​ हवा 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), हैली मैथ्यूज, अमीलिया कर, निकोला कैरी, सजीवन साजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ। यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, क्रांति गौड़ और सोफी एक्लेस्टोन। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्या भारत जीतेगा छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप:टूर्नामेंट का आगाज आज से, 22 दिन में 41 मुकाबले होंगे; जानिए भारत-पाकिस्तान मैच होगा या नहीं
अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 का 16वां एडिशन आज से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी तक दो अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *